Achira News Logo
Achira News

दिल्ली में तेज हवाओं, आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ सुखद मौसम का अनुभव होता है

Navbharat Times
दिल्ली में तेज हवाओं, आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ सुखद मौसम का अनुभव होता है
Full News
Share:

नई दिल्ली:दिल्ली में तेज हवाओं, आंधी और झमाझम बारिश से मौसम मसूरी जैसा सुहाना हो गया है। गुरुवार सुबह से ही राजधानी में बादल छाए रहे, जिसके बाद में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। हल्की से मध्यम बारिश के बीच चौराहों पर ट्रैफिक की समस्या भी सामने आई।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बुधवार के बाद गुरुवार को भी बारिश का दौर जारी रहा है। तेज बारिश ने दिल्ली को भिगोया। इस दौरान बारिश से ज्यादा हवाओं का असर दिखा, करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। धूल भरी आंधी ने भी लोगों को परेशान किया।IMD ने जारी किया येलो अलर्टमौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में 19 और 20 मार्च भी मौसम इसी तरह रहेगा, येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, खासकर तेज हवाओं और आंधी के समय खुले स्थानों से दूर रहें। दिल्ली में खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है, 22 फ्लाइट्स का डाइवर्जन किया गया है।दिल्ली में कहां-कितनी हुई बारिश?आईएमडी ने बताया कि सफदरजंग और लोधी रोड में 8.2-8.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि रिज केंद्र पर 8.6 मिमी और पालम में 6.2 मिमी बारिश हुई। जबकि आयानगर में 7.2 मिमी और पीतमपुरा में 5.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे के भीतर मयूर विहार में तीन मिमी, जबकि जनकपुरी में 12.5 मिमी बारिश हुई।मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि अधिकतम तापमान के लगभग 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थितिकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 था।सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।कब होगी गर्मी की वापसी?भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अभी दिल्ली-NCR में बारिश, बादल और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान थोड़ा कम है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। 22 मार्च से तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

दिल्ली में तेज हवाओं, आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ सुखद मौसम का अनुभव होता है | Achira News