Achira News Logo
Achira News

दिल्ली में स्कूटर सवार ने किशोर की चाकू मारकर हत्या की

Navbharat Times
दिल्ली में स्कूटर सवार ने किशोर की चाकू मारकर हत्या की
Full News
Share:

नई दिल्ली: मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूटी में पीछे बैठे नाबालिग ने स्कूटी चला रहे अपने दोस्त अमान (19) को पीछे से चाकू मार दिया । चाकू लगते ही अमान ने जैसे ही स्कूटी रोकी, आरोपी फरार हो गया। करीब आधे घंटे तक घायल सड़क किनारे तड़पता रहा। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान तीन घंटे बाद अमान ने दम तोड़ दिया।मीट शॉपर पर काम करता था अमानपीड़ित परिवार के बयान पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी का कहना है कि अमान उसकी बहन पर अश्लील कमेंट करता था, इस वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक अमान परिवार के साथ अशोक विहार स्थित संगम पार्क में रहता था। बुराड़ी स्थित संगम विहार में एक मीट शॉप पर काम करता था।खून ज्यादा बह जाने के कारण मौतअमान के भाई रहमान ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे अमान घर से अपने दोस्त के साथ निकला था। करीब आधे घंटे के बाद उन्हें किसी ने जानकारी दी कि उनके भाई को किसी ने चाकू मार दिया है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि हालत गंभीर है, बाद में डॉक्टर ने भाई को मृत घोषित कर दिया। पीछे बैठे आरोपी ने अमान पर चाकू से 6 हमले किए। काफी खून बहने के कारण अमान की मौत हो गई।दोनों रोज एक साथ जाते थे ड्यूटीपीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया। इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। वह रोजाना एक साथ ड्यूटी पर जाते और आते थे। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी ने पूरे प्लान के साथ वारदात को अंजाम दिया है। वह पहले से ही चाकू अपने साथ लेकर गया था। चलती स्कूटी में पीछे से हमला किया है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

दिल्ली में स्कूटर सवार ने किशोर की चाकू मारकर हत्या की | Achira News