अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।दिल्ली के 53 साल के व्यक्ति ने प्रॉपर्टी विवाद में पांच दिन पहले अपनी पत्नी की कैंची मारकर हत्या कर दी और लाखों रुपये नकद लेकर भाग गया। लेकिन टेक्निकल सर्विलांस के जरिए जगतपुरी थाना पुलिस ने आरोपी सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट को मथुरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने संपत्ति के विवाद में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उससे नकदी व वारदात में इस्तेमाल कैंची बरामद की है। पुुलिस पूछताछ में उसने बताया कि हॉलीवुड क्राइम सीरीज़ से मिली सीख से वह पुलिस काे चकमा दे रहा था।पूर्वी परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त अजीत कुमार सिंघला ने बताया कि आरोपी की पहचान कमल सिंह के रूप में हुई है। 30 जुलाई को जगतपुरी थाने में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें गौरव नामक युवक ने सूचना दी कि उसके पिता ने उसकी मां की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर के ड्राइंग रूम में सोफे के पास कोमल सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था। सेंटर टेबल पर खून से सनी एक कैंची भी मिली थी। जांच में सामने आया कि वारदात की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गौरव नोएडा स्थित लाइब्रेरी चला गया था, जबकि उसकी बहन गौरिका करीब साढ़े दस बजे ऑफिस के लिए निकल गई थी। दोनों ने घर से निकलने से पहले अपने माता-पिता के बीच जगतपुरी स्थित एक संपत्ति की रजिस्ट्री को लेकर विवाद होते देखा था। गौरव और गौरिका ने मां को कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रात करीब 9.15 बजे गौरव घर लौटा और अपनी चाबी से फ्लैट का दरवाजा खोलकर अंदर गया तो मां को मृत थीं। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। आरोपी ने फरार होने से पहले अपने बैंक खातों से करीब सात लाख रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन दिल्ली से गोरखपुर की ओर ट्रैक की। वह नेपाल भागने की फिराक में था। आरोपी पेशे से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियर है और फ्रीलांस एसएपी सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के रूप में काम करता है।
दिल्ली में संपत्ति विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की, नकदी लेकर फरार
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.