Achira News Logo
Achira News

दिल्ली महिला प्रीमियर लीग 5 मई को शुरू होगी

Amar Ujala
दिल्ली महिला प्रीमियर लीग 5 मई को शुरू होगी
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleदिल्ली विमेंस प्रीमियर लीग का आगाज आज यानी पांच मई से आंबेडकर स्टेडियम और मॉडर्न स्कूल बाराखंबा मैदान पर होगा। पहला मैच मुकाबला मंगलवार को सुबह 8 बजे सिग्नेचर एफसी और गढ़वाल यूनाइटेड एफसी के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच में रॉयल रेंजर्स एफसी और ईमी हीरोज एफसी आमने-सामने होंगी। शाम को हंस कैपिटल एफसी और द ड्रीम टीम आमने-सामने होंगी। एसोसिएशन ने लीग का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।और पढ़ेंTrending Videos6 मई को ईव्स एससी और सुदेवा दिल्ली एफसी के बीच मैच खेला जाएगा। 7 मई को रेंजर्स एससी बनाम गुडविल एफसी और 8 मई को दिल्ली यूनाइटेड एफसी का मुकाबला सिटी एफसी से होगा। 9 मई को दो बड़े मुकाबले होंगे, जिसमें ईमी हीरोज एफसी बनाम हंस कैपिटल एफसी और गढ़वाल यूनाइटेड एफसी बनाम रॉयल रेंजर्स एफसी शामिल हैं। 10 मई को दिल्ली यूनाइटेड एफसी और गुडविल एफसी के बीच मैच होगा, जबकि ईव्स एससी और रेंजर्स एससी की टीमें भी भिड़ेंगी। 11 मई को द ड्रीम टीम और रॉयल रेंजर्स एफसी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।विज्ञापनविज्ञापनईमी हीरोज एफसी और सिग्नेचर एफसी भी आमने-सामने होंगी। 12 मई को सुदेवा दिल्ली एफसी का मुकाबला रेंजर्स एससी से तथा सिटी एफसी का सामना ईव्स एससी से होगा। इसी दिन शाम को जुबा संघा एफसी और दिल्ली यूनाइटेड एफसी के बीच मैच खेला जाएगा। 13 मई को हंस कैपिटल एफसी बनाम सिग्नेचर एफसी, द ड्रीम टीम बनाम हॉप्स एफसी और ईमी हीरोज एफसी बनाम गढ़वाल यूनाइटेड एफसी के मुकाबले होंगे।14 मई को जुबा संघा एफसी और रेंजर्स एससी के बीच मैच होगा, जबकि सिटी एफसी और गुडविल एफसी की टीमें आमने-सामने होंगी। 15 मई को रॉयल रेंजर्स एफसी का मुकाबला हॉप्स एफसी से होगा। इसी दिन हंस कैपिटल एफसी और गढ़वाल यूनाइटेड एफसी के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जबकि अंतिम लीग मैच द ड्रीम टीम और ईमी हीरोज एफसी के बीच होगा।पायनियर सीसी की शानदार जीतछावला स्थित किक्रेट अकादमी में डीडीसीए लीग क्रिकेट मैच में पायनियर सीसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लिटिल मास्टर टीम को 6 विकेट से हरा दिया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया।पहले बल्लेबाजी करते हुए लिटिल मास्टर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यन गौर ने 71 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पायनियर सीसी पायनियर सी.सी. ने 14.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 208 रन बनाकर मुकाबला आसानी से जीत लिया।मध्यक्रम में करण सोनी ने 36 रनों की अहम पारी खेली। कपिल ने 14 रन बनाए, अंत में विनय कुमार ने 5 गेंदों में 18 रन और बाइड 10 बनाकर टीम को जीत दिला दी। करण सोनी और विनय कुमार दोनों नाबाद रहे। इस मैच में अश्विनी जे. छिल्लर की पारी सबसे खास रही, जिसने टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।रॉयल एफसी और शक्ति एफसी का मैच ड्रॉईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में डीएसए ए फुटबॉल डिवीजन लीग के ग्रुप स्टेज मुकाबले में सोमवार को रॉयल एफसी और शक्ति फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 की बराबरी पर ड्रॉ हुआ। रॉयल एफसी की ओर से मोहित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23वें और 68वें मिनट में दो गोल दागे। करण मंडल ने 59वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। दूसरे गोल के लिए टीम ने लगातार दबाव बनाए रखा ला दिया।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

दिल्ली महिला प्रीमियर लीग 5 मई को शुरू होगी | Achira News