Achira News Logo
Achira News

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने दो वर्षीय पीजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा की

Amar Ujala
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने दो वर्षीय पीजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा की
Full News
Share:

-दाखिले के लिए पंजीकरण 24 अगस्त तक किया जा सकता है, पहली मेरिट सूची 25 अगस्त को जारी होगीअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम में दाखिला दो मेरिट के आधार पर होगा। पहले दाखिला सीयूईटी पीजी स्कोर के आधार पर तैयार मेरिट से होगा, जबकि बाद में सीटें बचने पर दाखिला यूजी स्कोर से होगा। दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है और आवेदन 24 अगस्त तक किया जा सकता है, पहली मेरिट सूची 25 अगस्त को जारी होगी।स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि एसओएल के दो वर्षीय स्नातकोत्तर प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर के माध्यम से दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एमए हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, संस्कृत तथा एमकॉम में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 14 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 24 अगस्त 2026 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम की 1500 सीटों पर दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची 25 अगस्त को जारी की जाएगी।विज्ञापनपहली मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज का ऑनलाइन सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 26 अगस्त से 1 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे तक पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीटें बचने की स्थिति में दाखिला स्नातक के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। स्नातक के स्कोर के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। वहीं नियमित कॉलेजों में एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम में दाखिला नहीं होने पर एसओएल में आवेदन किया जा सकता है। प्रो. मागो ने बताया कि हमारे यहां एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम के लिए 2900 सीटें हैं, ऐसे में दाखिले की काफी संभावना है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.