दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन 2026-27 के तहत चल रही कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-PG) प्रक्रिया में अहम बदलाव किया है. यूनिवर्सिटी ने स्पॉट राउंड-1 की समय सीमा बढ़ा दी है, जिससे उन छात्रों को राहत मिलेगी जिनकी आवेदन प्रक्रिया विभागीय स्तर पर लंबित थी. इसके साथ ही यूनिवर्सिटी में चिल्ड्रन विंडो कोटा के तहत दूसरे राउंड की मिड एंट्री एलोकेशन लिस्ट भी जारी कर दी है. यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कुछ विभाग निर्धारित समय में सभी आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे. इसी वजह से आवेदन वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई गई है, ताकि किसी भी एलिजिबल उम्मीदवार का एडमिशन प्रभावित न हो. नए शेड्यूल के अनुसार विभाग 7 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन का वेरिफिकेशन और अनुमोदन कर सकेंगे. जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई, वह 8 अगस्त 2026 तक रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा कर सकेंगे. यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वह CSAS-PG पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहे और तय समय के अंदर सभी औपचारिकताएं पूरी करें. डीयू ने दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम में चिल्ड्रन विंडो कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए दूसरे राउंड की मिड एंट्री एलोकेशन लिस्ट भी जारी कर दी है. यह लिस्ट यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल पर पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध है. जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में शामिल है, उन्हें यूनिवर्सिटी के निर्देशों के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सीट एक्सेप्ट करने और फीस पेमेंट करने की प्रक्रिया निर्धारित समय के अंदर पूरी करनी होगी. यूनिवर्सिटी के इस फैसले से खासतौर पर उन छात्रों को राहत मिलेगी, जिनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन विभागीय अनुमोदन, तकनीकी दिक्कतों या बैंकिंग कारणों से एडमिशन प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी थी. संशोधित शेड्यूल के बाद अब ऐसे उम्मीदवारों को अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का एक्स्ट्रा समय मिलेगा. सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल पर लॉगिन कर अपने CSAS-PG डैशबोर्ड में जाए. अगर संबंधित डिपार्टमेंट की ओर से आवेदन स्वीकृत कर दिया गया है, तो मेक पेमेंट ऑप्शन के जरिए नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं. पेमेंट के बाद रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखना जरूरी है. कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.
दिल्ली विश्वविद्यालय ने सी. एस. ए. एस.-पी. जी. प्रक्रिया के लिए समय सीमा बढ़ाई, मध्य-प्रवेश आवंटन सूची जारी की
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.