Achira News Logo
Achira News

दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 18 लाख से अधिक गुलाबी स्मार्ट कार्ड जारी किए

ABP News
दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 18 लाख से अधिक गुलाबी स्मार्ट कार्ड जारी किए
Full News
Share:

दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों से सफर करने वाली महिलाओं के लिए अब तक 18.75 लाख से अधिक के सहेली स्मार्ट कार्ड (पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड) जारी किए जा चुके हैं. इसकी सफलता और प्रगति को हाईलाइट करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट किया है. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा यह योजना दिल्ली की महिलाओं (नारी शक्ति) के लिए है. उन्होंने लिखा कि ये कार्ड कॉलेज जाने वाली छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के सपनों को उड़ान दे रहा है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की है. A college to reach. A career to build. A dream to follow anywhere across Delhi. Catch a bus, tap your Saheli Pink Smart Card and you’re on your way. Simple, seamless and free. With 18.75 lakh+ cards issued, every journey is opening up more of Delhi and more possibilities for… pic.twitter.com/wg4u3ZCXQA सीएम रेखा ने ट्वीट किया, 'कॉलेज जाना हो, करियर बनाना हो या दिल्ली में कहीं भी अपने सपने को पूरा करना हो. बस पकड़िए, अपना 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' टैप कीजिए और निकल पड़िए. यह आसान, सुविधाजनक और मुफ्त है. 18.75 लाख से ज़्यादा कार्ड जारी होने के साथ, हर सफर दिल्ली को और करीब से जानने और 'नारी शक्ति' के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोल रहा है.' पोस्ट के साथ शेयर की गई वीडियो में इस कार्ड की सफलता और महिलाओं को मिलने वाली सुविधा को दिखाया गया है. दरअसल, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं और ट्रांसजेंडर नागरिकों के लिए लाई गई है. इसका उद्देश्य डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है. पहले मुफ्त यात्रा के लिए सहेली स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य करने की डेट 18 सितंबर रखी गई थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है. जानकारी के लिए बता दें कि अगर कोई भी महिला या ट्रांसजेंडर डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा करना चाहती हैं तो उनके लिए इस कार्ड को बस में चढ़ते समय टैप करना अनिवार्य होगा. ये कार्ड केवल उन्हीं महिलाओं, लड़कियों (12 वर्ष या निर्धारित आयु से अधिक) और ट्रांसजेंडर के लिए है जो दिल्ली की नागरिक हैं. इस कार्ड को प्राप्त करने के लिए दिल्ली के एड्रेस वाला आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, चालू मोबाइल नंबर (आधार से लिंक) की कुछ जरूरी जानकारियां देनी होती हैं. अगर कोई महिला इस कार्ड को रिचार्ज करना चाहती है तो उसकी व्यवस्था भी की गई है. अगर वो रिचार्ज करती हैं तो इसका इस्तेमाल सामान्य डिजिटल या खुदरा भुगतान के लिए भी कर सकती हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.