Achira News Logo
Achira News

दल्लावाला में गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे किसान पर हमला

Amar Ujala
दल्लावाला में गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे किसान पर हमला
Full News
Share:

दल्लावाला के किसान ने एक नामजद और दो लोगों पर गेहूं की फसल की रखवाली करने जाते समय लाठी-डंडों व बंदूक से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंखानपुर थाना क्षेत्र के दल्लावाला गांव निवासी बाबूराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जोगावाला गांव के पास अपने खेत में गेहूं की फसल उगाई हुई है। सोमवार रात आठ बजे गेहूं की रखवाली के लिए वह घर से खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में संजय और दो अज्ञात लोग पहले से घात लगाकर खड़े थे।विज्ञापनविज्ञापनउन्होंने लाठी-डंडों और बंदूक से उसके ऊपर हमला कर दिया। हमले में उसके दाएं पैर की हड्डी और कुछ पसली टूट गई। इसके बाद हमलावर भाग निकले। वहां से गुजर रहे बरफान सिंह व अन्य लोगों ने बाबूराम के घर सूचना दी। परिजन उसे लक्सर सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। खानपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

दल्लावाला में गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे किसान पर हमला | Achira News