Devendra Singh Chaplot Elon Musk AI:संगमनगरी प्रयागराज के एक होनहार युवा ने वैश्विक तकनीकी जगत में अपनी पहचान और मजबूत कर ली है। गंगा गुरुकुलम, फाफामऊ से 2008 में 10वीं पास करने वाले एआई के शोधकर्ता देवेंद्र सिंह चैपलॉट अब दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक एलन मस्क के साथ काम करेंगे। देवेंद्र ने हाल ही में मस्क की कंपनियों स्पेसएक्स और एक्सएआई से जुड़ने की घोषणा की है। देवेंद्र के पिता का नाम गौतम प्रकाश चैपलॉट और मां का नाम सरल चैपलॉट है। स्कूल की प्रधानाचार्य माधुरी श्रीवास्तव ने बताया कि देवेंद्र ने 2008 में 10वीं की सीबीएसई की परीक्षा में पूरे जिले में टॉप किया था। वह पढ़ने में बहुत मेधावी था। देवेंद्र सिंह चैपलॉट को स्कूली शिक्षा के दौरान पढ़ा चुके गणित के शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि उसे नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम (एनटीएसई) की छात्रवृत्ति भी मिली थी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के रहने वाले देवेंद्र सिंह चैपलॉट के पिता गौतम प्रकाश चैपलॉट प्रयागराज में एक सीमेंट कंपनी में सीनियर अकाउंटेंट थे। चैपलॉट परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है, जो उस समय यहां नौकरी के सिलसिले में रहता था। अब उनका परिवार राजस्थान में है या देवेंद्र के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गया है, यह पता नहीं चला। क्या AI से नौकरियां जाने का खतरा? ओपनएआई के CEO का बड़ा बयान, एलन मस्क पर भी बोले आईआईटी-जेईई में 2010 में 25वीं रैंक लाने के बाद देवेंद्र ने आईआईटी, मुंबई में दाखिला लिया और 2014 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक किया। उन्होंने एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में माइनर भी किया। उच्च शिक्षा के लिए चैपलॉट अमेरिका गए और कार्नेगी मेलॉन विश्वविद्यालय के मशीन लर्निंग विभाग से पीएचडी की। यहां उनका शोध मुख्य रूप से ऐसा एआई सिस्टम विकसित करने पर केंद्रित रहा, जो वास्तविक दुनिया में स्वतः नेविगेट कर सकें। अपने करियर में उन्होंने कई प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया है। उन्होंने दक्षिण कोरिया में सैमसंग और बाद में फेसबुक एआई रिसर्च में साइंटिस्ट के रूप में पांच वर्षों से अधिक समय तक सेवाएं दीं। मुकेश अंबानी, एलन मस्क जैसे सफल लोग सुबह अपनाते हैं ये 5 आदतें! आप भी जानें और बांध लें गांठ इसके बाद वे यूरोप की प्रमुख एआई स्टार्टअप मिस्ट्रल एआई से जुड़े, जहां उन्होंने बड़े भाषा मॉडल (एलएलएम) के विकास पर काम किया। हाल में देवेंद्र थिंकिंग मशीन लैब्स की फाउंडिंग टीम का हिस्सा भी रहे। चैपलॉट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एलन मस्क के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए बताया है कि वे स्पेसएक्स और एक्सएआई के साथ ‘सुपरइंटेलिजेंस’ विकसित करने के लक्ष्य पर काम करेंगे। एलन मस्क ने भी सार्वजनिक रूप से स्वागत संदेश देते हुए देवेंद्र के लिए ‘वेलकम टू एआई’ लिखा है।
देवेंदर सिंह चैप्लॉट एलन मस्क की कंपनियों स्पेसएक्स और एक्सएआई के साथ सेना में शामिल हुए
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.