Achira News Logo
Achira News

देवरिया जिले ने बच्चों के लिए एम. आर. टीकाकरण अभियान शुरू किया

Amar Ujala
देवरिया जिले ने बच्चों के लिए एम. आर. टीकाकरण अभियान शुरू किया
Full News
Share:

देवरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी के सभागार में मंगलवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा की अध्यक्षता में एमआर टीकाकरण अभियान से सम्बंधित ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक की गईं। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण एमआर अभियान की सफलता को लेकर निर्देश दिया।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंडॉ. एसके सिन्हा ने कहा कि यह विशेष अभियान 16 से 27 फरवरी, 2026 तक चलेगा। जिले में कक्षा 1 से 5 वीं तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों एवं मदरसा के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इस अभियान में 5 साल से लेकर 10 साल तक के बच्चों को एम-आर टीका का अतिरिक्त डोज लगाया जाएगा, भले ही इस अभियान से पहले बच्चों को टीका लगाया जा चुका हो।विज्ञापनविज्ञापनउन्होंने कहा कि अभियान अभियान की सफलता के लिए माइक्रो प्लान पर विस्तार से चर्चा की जाए, ताकि अभियान का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। टीकाकरण से एक से दो दिन पहले विद्यालय स्तर पर डॉक्टरों, शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक कर अभियान के बारे में पूरी जानकारी दी जाए। संवाद

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

देवरिया जिले ने बच्चों के लिए एम. आर. टीकाकरण अभियान शुरू किया | Achira News