Achira News Logo
Achira News

देवरिया में बीएड परीक्षा के पहले दिन छात्र धोखाधड़ी करते पकड़ा गया

Amar Ujala
देवरिया में बीएड परीक्षा के पहले दिन छात्र धोखाधड़ी करते पकड़ा गया
Full News
Share:

देवरिया। बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरवा में बीएड द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया। बीआरडीपीजी काॅलेज में जिले के नौ महाविद्यालयों का बीएड का सेंटर आया है। दोपहर एक से चार बजे तक बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के पहले दिन स्कूल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप विषय की परीक्षा चल रही थी।और पढ़ेंTrending Videosपरीक्षा में शुचिता का कड़ाई से पालन करते हुए महाविद्यालय के आंतरिक उड़ाका दल में शामिल प्रो. रजनीश कुमार और प्रो. हरिशंकर गोविंद राव ने सघन जांच किया।इस दौरान बाबू कैलाश प्रसाद महाविद्यालय के एक छात्र को अनुचित साधन का प्रयोग करते रंगे हाथों पकड़ लिया।इस छात्र को महाविद्यालय के प्राचार्य और केंद्राध्यक्ष प्रो. प्रताप नारायण सिंह रस्टिकेट कर दिया। परीक्षा के पहले दिन हुई इस कार्रवाई से परीक्षार्थियों में हड़कंप मचा हुआ है।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

देवरिया में बीएड परीक्षा के पहले दिन छात्र धोखाधड़ी करते पकड़ा गया | Achira News