दीवाली के अवसर पर बनने वाले मीठे और नमकीन बहुत स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन इनका अधिक सेवन सेहत के लिए कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न कर देता है। ऐसे में जरूरी है थोड़ी सी समझदारी, ताकि सेहत को न हो किसी भी प्रकार से नुकसान। ओवरईटिंग के कारण होने वाली समस्याओं का हम घरेलू उपायों निदान कर सकते हैं। घरेलू नुस्खे एक प्रकार से फर्स्ट एड का काम करते हैं और शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को भी आसानी से बाहर निकाल देते हैं। डिटाक्स से पाचन में सुधार भी होता है। यह अच्छे गट बैक्टीरिया को ठीक करता है, जिससे आपका पेट हल्का रहता है। वैद्य अच्युत कुमार त्रिपाठी, सदस्य एवं गुरु, राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के मुताबिक शरीर में पानी की कमी भी कई प्रकार की समस्याएं पैदा कर सकती है। शरीर को आप डिटाक्स तो करें ही, साथ ही पोषक तत्वों और पानी की कमी भी न होने पाए। शरीर को डिटाक्स करने के लिए डिटाक्स वाटर ले सकते हैं। रेगुलर चाय और अन्य ड्रिंक्स की जगह ग्रीन-टी या ब्लैक टी या नारियल पानी ले सकते हैं। इसके साथ ही ताजे और मौसमी फल खाएं, पानी अधिक मात्रा में पिएं, मौसमी हरी सब्जियों का सूप लें। आप मौसमी फलों और हरी सब्जियों से तैयार स्मूदी ले सकते हैं। घर का बना ताजा और हल्का सुपाच्य भोजन लेना चाहिए। इससे शरीर को डिटाक्स होगा, साथ ही आप ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। पोषक तत्व और हाइड्रेटेड शरीर अंदरूनी सिस्टम को पूरी तरह से और प्राकृतिक रूप से रिसेट कर देता है। इसका सकारात्मक असर त्वचा पर भी पड़ता है। दीवाली के अवसर पर शरीर में तरह-तरह के पदार्थ पहुंचते हैं। ये अगर शरीर में लंबे समय तक एकत्र रहे तो स्वास्थ्य के लिए हो सकते हैं हानिकारक। इसलिए इन हानिकारक तत्वों से जितनी जल्दी हो छुटकारा पा लेना ही श्रेयस्कर रहता है। इसका सबसे आसान तरीका है शरीर को डिटाक्स करना। सेहत के लिए आपकी कुंडली क्या कहती है — जानें बिल्कुल मुफ्त त्योहारों के दौरान लिवर को न चाहते हुए शरीर में अधिक मात्रा में पहुंचे फ्राइड फूड और मिठाइयों को पचाने के लिए आम दिनों से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। डिटाक्सिंग लिवर को सही तरह से काम करने में बहुत मदद करता है और उसे आराम भी देता है। ओवरईटिंग अर्थात ज्यादा खा लेने शरीर में सुस्ती और आप अपने को दिनभर थका हुआ सा महूसस करते हैं। ऐसे में आप दिमागी रूप से भी सुस्त महसूस कर सकते हैं। अगर आप शरीर को डिटाक्स करते हैं तो इससे न केवल आपके शरीर का एनर्जी लेवल सही रहता है, बल्कि यह ब्लड शुगर को भी सही रखने में मदद करता है। सबसे प्रमुख बात डिटाक्सिंग आपको अलर्ट और फ्रेश महसूस कराती है। आंतों का आम बैक्टीरिया कैसे बढ़ा सकता है कोलन कैंसर का खतरा? 20 साल पुरानी गुत्थी सुलझाने में मिली सफलता दीवाली पर मिठाइयां खरीदते समय सावधान! मिलावट से हो सकती है फूड पॉइजनिंग, ये लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
दिवाली समारोहः मीठे व्यंजनों और स्वस्थ आदतों के बीच एक संतुलन
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.