रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अभ्यर्थियों को करना होगा पंजीकरणऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंआउटसोर्स के माध्यम से विद्यालयों में होंगी तैनातअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में लंबे समय से खाली 2364 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर भर्ती शुरू कर दी गई है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को कौशल विकास विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि पांच मार्च 2026 निर्धारित की गई है। चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विभाग के विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में सृजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 2364 खाली पदों (मृत संवर्ग) पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी। जिसके तहत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की तैनाती आउटसोर्स के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोजगार प्रयाग पोर्टल पर चतुर्थ श्रेणी केे जिलेवार पदों की पदों की संख्या प्रकाशित कर दी है। जिसमें उत्तरकाशी जिले में 135 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसी तरह रुद्रप्रयाग में 106, टिहरी-268, ऊधमसिंह नगर-182, पिथौरागढ़-197, पौड़ी-340, बागेश्वर-89, अल्मोड़ा-254, चमोली-179, चंपावत-120, देहरादून-195, हरिद्वार-91 एवं नैनीताल में 208 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को महानिदेशालय कार्यालय, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा एवं अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सहित एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय माध्यमिक, प्राथमिक (गढ़वाल व कुमाऊं), समस्त डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व बेसिक कार्यालय सहित इंटर काॅलेज व हाईस्कूलों में खाली पदों के सापेक्ष तैनाती दी जाएगी। आउटसोर्स से तैनात कार्मिकों को हर महीने 15,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।विज्ञापनविज्ञापन----------शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के 2364 खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही चयनित अभ्यर्थियों को आउटसोर्स के माध्यम से विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। डॉ धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री
देहरादून में शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन भर्ती के माध्यम से 2364 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की मांग की
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.