Achira News Logo
Achira News

धनत्रयोदशी पर्वः सुख और समृद्धि के लिए देवताओं की पूजा और भोग चढ़ाना

India TV•
धनत्रयोदशी पर्वः सुख और समृद्धि के लिए देवताओं की पूजा और भोग चढ़ाना
Full News
Share:

धनतेरस का त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस के पर्व में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर इन देवी-देवताओं की पूजा करने से सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। धनतेरस 2026 पर देवी-देवताओं की पूजा के साथ ही उनके प्रिय भोग भी उन्हें अर्पित करने चाहिए। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि माता लक्ष्मी, गणेश भगवान, धन्वंतरि देव और कुबेर देव को इस दिन किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऊपर दी गई भोग सामग्री में से हर देवी-देवता के लिए आप एक-एक भोज्य पदार्थ बना सकते हैं। सामर्थ्य और श्रद्धा से दिया गया थोड़ा सा भोग भी देवी-देवताओं को प्रसन्न कर सकता है और आपके जीवन में सुखद बदलाव आ सकते हैं। बस इस बात का ख्याल रखें कि धनतेरस की पूजा सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में आपको करनी चाहिए और इसी समय देवी-देवताओं को भोग लगाना चाहिए। देवी-देवताओं को भोग लगाकर हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। भोग इस बात का भी प्रतीक है कि जो भी हमारे पास है वो देवी-देवताओं की अनुकंपा से ही है और इसलिए स्वयं भोजन करने से पहले देवी-देवताओं को भोग लगाया जाता है। भोग लगाने से मानसिक शुद्धि भी होती है और सकारात्मक ऊर्जा भी हमें प्राप्त होती है। देवी-देवताओं को स्वयं भोजन करने से पहले जब हम भोग लगाते हैं तो हम स्वार्थ और अहंकार से भी मुक्त होते हैं। धनतेरस जैसे धार्मिक मौकों पर देवी-देवताओं को भोग लगाने से बरकत आती है और कष्टों से हम मुक्त होते हैं। धनतेरस के दिन 3 में से किसी एक यंत्र को करें घर में स्थापित, करियर और आर्थिक पक्ष में आ सकता है सुधार

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.