Achira News Logo
Achira News

धन्तेरसः पूजा और शुभ खरीदारी का दिन

India TV•
धन्तेरसः पूजा और शुभ खरीदारी का दिन
Full News
Share:

दीपावली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा का खास महत्व है। धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा है। इसके अलावा सोना, चांदी, पीतल और झाड़ू जैसी चीज़ें खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। धनतेरस का त्योहार अपनों के जीवन में खुशहाली, आरोग्य और धन-वैभव की कामना करने का भी खास अवसर है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप धनतेरस के मौके पर अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज शेयर कर सकते हैं। दीपों की रोशनी से आपका संसार सज जाए, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से हर सपना सच हो जाए, धनतेरस पर खुशियों से आपका आंगन भर जाए। धन की हो बरसात, खुशियों की हो बहार, हर दिन मिले आपको सफलता का उपहार, धनतेरस पर पूरा हो आपका हर सपना इस बार। न कोई गम हो, न कोई परेशानी हो, हर सुबह खुशियों की नई कहानी हो, धनतेरस पर आपके घर में सुख-समृद्धि की निशानी हो। चांदी-सी चमक हो आपके हर अरमान में, सोने-सी खुशबू हो आपके हर मुकाम में, लक्ष्मी जी का आशीर्वाद रहे हर सुबह और शाम में। खुशियों के दीप आपके आंगन में जलते रहें, सफलता के फूल आपकी राहों में खिलते रहें, धनतेरस पर आपके सपने हमेशा पूरे होते रहें। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके साथ रहे, हर मुश्किल में खुशियों का एहसास रहे, धनतेरस पर आपके जीवन में सुखों का वास रहे। धन मिले इतना कि जरूरतें पूरी हो जाएं, खुशियां मिलें इतनी कि आंखें चमक जाएं, इस धनतेरस आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएं। रिश्तों में प्यार और जीवन में बहार रहे, आपके सिर पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद रहे, हर दिन आपके लिए खुशियों की सौगात रहे। हर दिशा से खुशियों का पैगाम आए, आपके घर में सुख और समृद्धि छाए, धनतेरस आपके जीवन में नया उजाला लाए। नसीब में आपके खुशियों का खजाना हो, हर दिन सफलता का नया ठिकाना हो, धनतेरस पर आपका हर सपना सुहाना हो। दीप जलें तो हर अंधेरा मिट जाए, खुशियों से आपका आंगन सज जाए, धनतेरस पर मां लक्ष्मी ऐसी कृपा करें, आपका हर सपना हकीकत बन जाए।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.