Achira News Logo
Achira News

धीमी हृदय दर के छिपे हुए खतरों को उजागर करनाः ब्रैडीकार्डिया को समझना

Live Hindustan
धीमी हृदय दर के छिपे हुए खतरों को उजागर करनाः ब्रैडीकार्डिया को समझना
Full News
Share:

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग शरीर को महसूस होने वाली छोटी-छोटी आहटों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आपके दिल की धीमी पड़ती रफ्तार कई बार किसी बड़े खतरे का इशारा हो सकती है? जी हां, यदि आपका दिल एक मिनट में 60 बार से कम धड़क रहा है, तो यह 'ब्रैडीकार्डिया' का संकेत हो सकता है। सुनने में यह शायद सामान्य लगे, लेकिन जब दिल की लय सुस्त पड़ती है, तो शरीर के महत्वपूर्ण अंगों तक ऑक्सीजन युक्त खून पहुंचने की रफ्तार भी धीमी हो जाती है। यह सुस्ती केवल थकान नहीं, बल्कि आपके जीवन की ऊर्जा पर लगने वाला एक ब्रेक भी हो सकती है। मणिपाल हॉस्पिटल, (ईएम बाइपास, कोलकाता) के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दिलीप कुमार से जानने की कोशिश करते हैं आखिर क्या है ब्रैडीकार्डिया की समस्या, इसके लक्षण और बचाव के उपाय। OTICAOTICA 12 Channel Thermal ECG Graph Paper Roll (Size: 210 mm x 20 mtr) | 1200G Thermal ECG Graph 3 Paper Roll | Suitable for Contec CMS 1200G/Bionet 12 Channel ECG Machine/Mortara ELI 230 VMSVMS Ultrason Physiotherapy Ultrasound Gel 250 ml Pack of 4 (Blue) OTICAOTICA ECG Adult Chest Suction Electrode Bulb for ECG Machine multicolor ecg electrode bulb MEDILMAMEDILMA® 3 Channel ECG Machine ECG300GA with Interpretation, ECG Storage up to 15 Cases (100 Cases with SD Card), 1.5 Hour Battery Backup Recording and Analyzing Electrocardiogram (ECG) Signals. KNYAKnya 6sense Stethoscope | Dual-Sided Chest Piece for Adult & Pediatric Use | Lightweight Stainless Steel Build | Soft-Seal Ear Tips | Made in India | Comes in a Premium Gift Box | Navy Blue MEDILMAMEDILMA® 12 Channel ECG1200G 12-Lead Electrocardiograph (ECG), Multi-Language, Case Database Backup Recording ECG Signals. Frontier XFrontier X2 Smart ECG Monitor Chest Strap, Wearable Heart Rate Monitor with Strain, VO2 Max, Real Time Vibration Alerts and 20+ Fitness Activities with Continuous ECG Monitoring ब्रैडीकार्डिया, वह स्थिति है जब आराम के समय हृदय की गति सामान्य से धीमी, यानी 60 बीट्स प्रति मिनट (bpm) से कम हो जाती है। एथलीटों के लिए यह सामान्य हो सकता है, लेकिन दूसरों में यह चक्कर, थकान, सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ का कारण बन सकता है, जिसका पता लगाने के लिए ईसीजी करवाने की जरूरत पड़ती है। आसान शब्दों में समझें तो दिल की धड़कन को एक इलेक्ट्रिकल सिस्टम नियंत्रित करता है। जब इस सिस्टम में गड़बड़ी पैदा हो जाती है, तो दिल सामान्य से धीमी गति से धड़कने लगता है, जिसे ब्रैडीकार्डिया कहते हैं। बहुत अधिक ट्रेनिंग करने वाले खिलाड़ियों में दिल की धड़कन स्वाभाविक रूप से धीमी हो सकती है, जो सामान्य होती है, लेकिन बाकी लोगों में यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकती है। ब्रैडीकार्डिया किसी को भी हो सकता है, लेकिन इसका खतरा खासतौर पर इन लोगों में ज्यादा बना रहता है- -बुज़ुर्ग लोग -हृदय रोगी -डायबिटीज या किडनी रोगी -कुछ खास दवाओं का सेवन करने वाले लोग हर कारण को रोका नहीं जा सकता, लेकिन दिल को स्वस्थ रखने वाली जीवनशैली अपनाकर जोखिम कम जरूर किया जा सकता है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव को नियंत्रित करके और समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाने से दिल की सेहत को बेहतर बनाकर रखा जा सकता है। अगर दिल की धड़कन बहुत धीमी है, तो ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं- लगातार थकान और कमजोरी-आराम के बाद भी अत्यधिक थकान महसूस होना। चक्कर आना या हल्कापन महसूस होना-दिमाग तक पर्याप्त खून न पहुंचने के कारण चक्कर आ सकते हैं। बेहोशी या बेहोश होने जैसा महसूस होना-अचानक धड़कन बहुत कम हो जाने पर बेहोशी महसूस होना। चलने-फिरने में सांस फूलना-हल्की गतिविधि में भी सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। सीने में दर्द या बेचैनी-सीने में दर्द का होना दिल की मांसपेशियों तक पर्याप्त ऑक्सीजन न पहुचने का संकेत हो सकता है। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण हाल में महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। समय पर पहचान और सही इलाज दिल की सेहत को अच्छा बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

धीमी हृदय दर के छिपे हुए खतरों को उजागर करनाः ब्रैडीकार्डिया को समझना | Achira News