Achira News Logo
Achira News

धुरंधर 2: बदला दर्शकों को स्तब्ध कर देता है;'आरी आरी'गीत वायरल सनसनी बन जाता है

Zee News Hindi
धुरंधर 2: बदला दर्शकों को स्तब्ध कर देता है;'आरी आरी'गीत वायरल सनसनी बन जाता है
Full News
Share:

आदित्य धर की स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज' के क्लाइमैक्स को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं. फिल्म के अंत ने सभी को चौंका दिया, वहीं लोगों के मुताबिक, इसमें तीसरे भाग की हिंट भी दी गई है. इसी बीच फिल्म का गाना ‘आरी आरी’ हर तरफ छा गया है. इस गाने को लेकर फैंस का क्रेज थिएटर से लेकर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. हाई-एनर्जी म्यूजिक, दमदार बीट्स और स्टाइलिश विजुअल्स के बीच एक आवाज ऐसी है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. इस गाने के बीच में एक रैप आता है, जिसे 24 साल की रैपर डायाफी लामारे ने आवाज दी है. उन्हें म्यूजिक वर्ल्ड में Rebel के नाम से जाना जाता है. Rebel के रैप ने इस गाने को अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है, फैंस उनके द्वारा किए गए रैप के हिस्से को बार-बार सुन रहे हैं. Rebel मेघालय के वेस्ट जैंतिया हिल्स से हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक इंडिपेंडेंट म्यूजिशियन के तौर पर शुरू किया और कई म्यूजिक वीडियो में काम किया. रैपर ने कम उम्र में ही अपनी एक अलग और खास पहचान बना ली है. ‘आरी आरी’ को इन कलाकारों ने दी आवाजरैपर का स्टाइल काफी बोल्ड है और लिरिक्स में एक रॉ फील साफ-साफ दिखाई पड़ती है. शायद यही वजह है कि कम समय में ही उन्होंने इंडियन हिप-हॉप में अपनी पहचान बना ली है. आपको बता दें इस गाने में सिर्फ रैपर रेबेल का ही नाम नहीं जुड़ा है, बल्कि नवतेज सिंह रेहल, जैस्मीन सैंडलस, खान साब और सुधीर यदुवंशी जैसे बड़े कलाकारों ने भी अपनी आवाज दी है. लेकिन Rebel के रैप ने ट्रैक में नई जान डाल फूंक दी है. उनका फ्लो, एनर्जी और एटीट्यूड गाने को मॉडर्न टच देता है, जिससे ये रीमेक आज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. रैपर नहीं इंजीनियर बनना था सपनाआपको बता दें कि Rebel सिर्फ एक रैपर नहीं हैं, बल्कि उनकी कहानी इससे कई ज्यादा गहरी और बड़ी है. उन्होंने अपने सफर में भेदभाव जैसी कई परेशानियों का सामना किया है, उनके गानों में जो इमोशन और सच्चाई फील होती है वो उन्हें बाकी आर्टिस्ट्स से अलग बनाती है. रेबेल ने पहले एक इंजीनियर बनने का सपना देखा था, लेकिन आज वो म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुकी हैं. वहीं उन्हें Vogue India जैसे बड़े प्लेटफॉर्म ने भी एक चमकता सितारा स्वीकार किया है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Zee News Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

धुरंधर 2: बदला दर्शकों को स्तब्ध कर देता है;'आरी आरी'गीत वायरल सनसनी बन जाता है | Achira News