Achira News Logo
Achira News

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर को सकारात्मक समीक्षा मिली, इसमें आश्चर्यजनक ट्विस्ट है

NDTV India
धुरंधर 2: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर को सकारात्मक समीक्षा मिली, इसमें आश्चर्यजनक ट्विस्ट है
Full News
Share:

Dhurandhar 2 Spoiler:रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई है. फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों का भरपूर प्यार मिला रहा है.धुरंधर 2 में शानदार एक्शन के साथ-साथ कई हैरान कर देने वाले सरप्राइज भी हैं, जो फिल्म को खास बना देते हैं. उनमें से एक किरदार दाऊद इब्राहिम का भी है. फिल्म में दाऊद इब्राहिम का बूढ़ा रोल दिखाया है, जिसे 'बड़े साहब' का नाम दिया गया है. इस रोल को थिएटर आर्टिस्ट और एक्टर दानिश इकबाल किया है.ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2 Controversy: धुरंधर 2 को लेकर शुरू हुआ विवाद, मौलाना बोले- पैसे कमाने के लिए हिंदू-मुस्लिम के बीच दरार डालने की कोशिशदानिश इकबाल से भी रखा छुपाकरधुरंधर 2 की शानदार सफलता के बाद दानिश इकबाल ने बताया है कि उन्हें कुछ महीने पहले तक यह पता नहीं था कि वे फिल्म में 'बड़े साहब' का किरदार निभा रहे हैं. दानिश इकबाल ने हाल ही में जूम को इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने कहा, 'आदित्य धर ने मेरे रोल को काफी सीक्रेट रखा हुआ था. बड़े साहब की बात कभी नहीं हुई थी. कुछ महीने पहले तक मुझे भी नहीं पता था कि मैं बड़े साहब हूं. मुझे शक था. आदित्य इतने सीक्रेटिव थे कि सब कुछ अपने पास रखते थे.' दानिश इकबाल सिर्फ यह जानते थे कि वह दाऊद इब्राहिम का रोल कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं पता था कि 'बड़े साहब' वही हैं.यह भी पढ़ें:नोटबंदी से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' में खुले सारे राज- रणवीर सिंह की मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यूदाऊद इब्राहिम के रोल के लिए करनी पड़ी मेहनतदानिश इकबाल ने खुलासा किया कि धुरंधर 2 की शूटिंग के दौरान सब उन्हें दाऊद भाई या साहब कहकर बुलाया करते थे, लेकिन किरदार की पूरी डिटेल नहीं बताई गई. दानिश इकबाल ने कहा कि यह उनका सिनेमा में ऐसा बड़ा और इंटेंस रोल है, जिसके लिए उन्होंने काफी तैयारी की. उन्होंने कहा, "मैंने उम्रदराज किरदारों की शानदार परफॉर्मेंस देखी हैं और सोचा कि इसे स्क्रीन पर कैसे जिंदा करूं. थिएटर में तो बहुत काम किया, लेकिन फिल्म में यह स्केल पहली बार है."यह भी पढ़ें:धुरंधर 2 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने पर कांपने लगा था पाकिस्तान, दाउद बोला- जब से चायवाला हिंदुस्तान में आया हैफिल्म 'धुरंधर' की सुपरहिट सीक्वल है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. इसमें आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, गौरव गेरा जैसे कलाकार भी हैं. कहानी में 'बड़े साहब' (दाऊद इब्राहिम) को कराची के 'व्हाइट हाउस' में दिखाया गया है, जहां वे बीमार और बिस्तर पर हैं, लेकिन पाकिस्तान की ISI पर अभी भी उनका दबदबा है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: NDTV India

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर को सकारात्मक समीक्षा मिली, इसमें आश्चर्यजनक ट्विस्ट है | Achira News