धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 18 मार्च को पेड प्रिव्यूज के बाद आज यानी 19 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में आधिकारिक तौर पर रिलीज हो गई है। धुरंधर के फैंस बड़ी संख्या में फिल्म के पार्ट 2 को देखने जा रहे हैं। धुरंधर 2 को कितना पसंद किया जा रहा है इसकी गवाही बॉक्स ऑफिस के आंकड़े दे रहे हैं। धुरंधर 1 की तरह ही बहुत से सरप्राइजिंग एलिमेंट्स धुरंधर 2 में भी फैंस को देखने को मिलेंगे। धुरंधर 1 की तरह ही पार्ट में सस्पेंस है, शानदार म्यूजिक है, कलाकारों की बढ़िया एक्टिंग है और कई जानदार एक्शन सीक्वेंस हैं। इस फिल्म को बहुत सी चीजें खास बनाती हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह के बीच का फाइट सीक्वेंस भी एक ऐसा ही पल है जो फिल्म को खास बनाता है। रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के बीच जो फाइट सीक्वेंस है वो काफी इंटेंस है। अर्जुन रामपाल और रणवीर के फाइट सीक्वेंस के दौरान हॉल में फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। दोनों ही एक्टर्स पर्दे पर लड़ते हुए कमाल के नजर आए। धुरंधर 2 का ये दमदार एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को सीट से बांधे हुए रखता है। फाइट सीक्वेंस जब शुरू होता है तो दर्शक समझ नहीं पाते हैं कि हीरो (रणवीर सिंह) अपना कमबैक कैसे करेगा, लेकिन फिर जब हमजा का किरदार कमबैक करता है और लड़ने के लिए उतरता है, फैंस खुश हो जाते हैं। एक कमरे से शुरू हुआ फाइट सीक्वेंस कैसे ल्यारी की सड़कों तक पहुंचता है, वो देखना दिलचस्प है। इस फाइट सीक्वेंस में आपको मारधाड़ के अलावा बहुत खूंखार विजुअल्स भी फैंस को पर्दे पर देखने को मिलेंगे। इस फाइट सीक्वेंस का एक पल भी आपको बोर नहीं करेगा। अर्जुन रामपाल फिल्म में मेजर इकबाल के किरदार में नजर आए हैं। पार्ट 1 में मेजर इकबाल का किरदार जितना खतरनाक लगा है, उससे ज्यादा खतरनाक पार्ट 2 में उनका किरदार है। पार्ट 2 में आप मेजर इकबाल के फैमिली बैकग्राउंड के बारे में भी देखेंगे। उनके पिता के साथ उनका एक भयानक सीन है। जब वो सीन स्क्रीन पर आता है तब हर कोई उनके किरदार का ये रूप देख परेशान होगा।
'धुरंधर 2'रिलीजः सस्पेंस से भरा सीक्वल देख रोमांचित हुए प्रशंसक
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.