Achira News Logo
Achira News

नई फिल्म रिलीजः'वैर','वाइब'और'रेजिडेंट एविल'का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

ABP News
नई फिल्म रिलीजः'वैर','वाइब'और'रेजिडेंट एविल'का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन
Full News
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की 'दायरा', कुणाल खेमू की 'वाइब' और हॉलीवुड फिल्म 'रेसिडेंट एविल' 18 सितंबर को रिलीज हुईं. इन नई फिल्मों के अलावा, 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं. चलिए यहां जानते हैं इन सभी फिल्मों ने संडे को कितनी कमाई की है? करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फ़िल्म 'दायरा' 18 सितंबर को रिलीज़ हुई. फ़िल्म की बॉक्स ऑफ़िस पर शुरुआत धीमी रही और इसने पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, शनिवार को इसमें कुछ बढ़ोतरी देखी गई और 'दायरा' ने दूसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए. 'वाइब' में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में हैं. बॉक्स ऑफ़िस पर इस फिल्म की भी शुरुआत धीमी रही और इसने पहले दिन 1.70 करोड़ की कमाई की. हालांकि, शनिवार को 'वाइब' की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई. इस फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 2.65 करोड़ रुपये रहा. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' भी बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने तीसरे शनिवार को तेजी दिखाते हुए 4.50 करोड़ रुपये कमाए थे. थिएटर में छह हफ़्ते से ज़्यादा समय बीतने के बाद भी 'हनुमान अंश' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. इस फिल्म ने 7वें शनिवार को जबरदस्त उछाल के साथ ताबड़तोड़ कमाई कर हैरान कर दिया था बता दें कि इसके 44वें दिन का कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये रहा था.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.