Achira News Logo
Achira News

नोएडा में धमकी देने के आरोप में व्यवसायी ने पूर्व साथी के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

Amar Ujala
नोएडा में धमकी देने के आरोप में व्यवसायी ने पूर्व साथी के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
Full News
Share:

नोएडा। व्यावसायिक रंजिश में एक कारोबारी को धमकी देने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने इस मामले में पूर्व साझेदार व बिल्डिंग मालिक पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली फेज-3 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सेक्टर 88 में रहने वाले मनुवीर त्यागी का हैंडीक्राफ्ट का काम है। उन्होंने सेक्टर 67 में लोकेश चौहान की बिल्डिंग किराये पर ली हुई है और वह साझेदार भी थे। आरोप है कि मनुवीर ने सेक्टर 67 से कार्यालय सेक्टर 88 में शिफ्ट कर लिया। वह वर्तमान में सचिन के साथ मिलकर हैंडक्राफ्ट का कारोबार कर रहे हैं। आरोप है कि लोकेश उनसे रंजिश मानता है। 13 मार्च को लोकेश ने अपने वाट्सअप नंबर से कॉल की और गुंडे से पिटवाने की धमकी दी। एसीपी उमेश यादव का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरोऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

नोएडा में धमकी देने के आरोप में व्यवसायी ने पूर्व साथी के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी | Achira News