हयातपुर में 7 करोड़ रुपये से बनेगी हाई-टेक लाइब्रेरी, एसटीपी प्लांट से लेकर सड़कों तक हर ओर होगा विकासऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंनंबर गेम - 174 करोड़ रुपये से किए जाएंगे कार्य- 3 एमएलडी क्षमता का एसटीपी प्लांट को मिली मंजूरीसंवाद न्यूज एजेंसीमानेसर। क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नगर निगम की वित्त एवं संविदा कमेटी ने 174 करोड़ रुपये के 36 विकास कार्यों को मंजूरी दी है। कमेटी ने गांव हयातपुर में सात करोड़ रुपये की लागत से हाई-टेक लाइब्रेरी और हरसरू गांव में पंचायत भवन के भीतर कन्वेंशन हॉल बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। बैठक की अध्यक्षता मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने की।वित्त एवं संविदा कमेटी ने भांगरौला में करीब 8.60 करोड़ रुपये की लागत से 3 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट को मंजूरी दी। विभिन्न वार्डों में पानी और सीवर लाइन बिछाने, सड़कों के निर्माण, गलियों के सुधार और सामुदायिक सुविधाओं के विकास पर बड़ा बजट खर्च किया जाएगा। वार्ड-1 से 7 तक कई गांवों में आरसीसी सड़कें, नालियां और पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किए जाएंगे। शिकोहपुर गांव में जल भंडारण, सीवर लाइन, पानी सप्लाई, स्ट्रीट लाइट और इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे प्रोजेक्ट्स पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे।विज्ञापनविज्ञापनपानी-सीवर व्यवस्था को किया जाएगा मजबूतनौरंगपुर, नैनवाल और कासन जैसे गांवों में एसटीपी प्लांट, ट्यूबवेल और पानी-सीवर व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। बढ़ा में मल्टीपर्पज हॉल, फाजिलवास में कम्युनिटी सेंटर और सिकंदरपुर में लाइब्रेरी व कंप्यूटर सेंटर का निर्माण भी योजना में शामिल है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, योजनाओं के पूरा होने से मानेसर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता और शहरी ढांचे में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। बैठक में आयुक्त प्रदीप सिंह, संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार, वरिष्ठ उप-महापौर प्रवीन यादव और उप-महापौर रीमा चौहान, कार्यकारी अभियंता मंदीप धनखड़ व निजेश सहित अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।इन कार्याें को मिली मंजूरीहयातपुर: 7 करोड़ रुपये से हाई-टेक लाइब्रेरीहरसरू: पंचायत भवन में 3 करोड़ से कन्वेंशन हॉलभांगरौला: 8.60 करोड़ रुपये से 3 एमएलडी का एसटीपीशिकोहपुर: जल भंडारण-5.70 करोड़, पानी लाइन-6.50 करोड़, सीवर-9.50 करोड़, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-5.21 करोड़, स्ट्रीट लाइट-3 करोड़ रुपये खर्च होंगे।नौरंगपुर: बूस्टिंग स्टेशन व अन्य कार्य-2.66 करोड़, तीन एमएलडी एसटीपी-9.60 करोड़, पानी-सीवर लाइन-7 करोड़, मल्टी परपज हाल पर नौ करोड़ खर्च होगा।नैनवाल, कासन, नाहरपुर कासन: तीन एलएलडी एसटीपी प्लांट (9–9.5 करोड़ रेंज)बढ़ा: मल्टीपर्पज हॉल-5.91 करोड़फाजिलवास: कम्युनिटी सेंटर-9 करोड़सिकंदरपुर: लाइब्रेरी व कंप्यूटर सेंटर-6.50 करोड़बार गुर्जर: फिरनी रोड—2.14 करोड़वार्ड अनुसार मुख्य कामवार्ड-1 (गोपालपुर, हरसरू, गढ़ी-बसई रोड): पानी, सीवर लाइन, टाइल्स, आरसीसी रोड करीब 8 करोड़ रुपयेवार्ड-2 (हरसरू): मल्टीपर्पज हॉल-1.90 करोड़ रुपयेवार्ड-4 (वजीरपुर, मेवका): सीवर नेटवर्क व पानी लाइन-करीब 4.5 करोड़ रुपयेवार्ड-5 (कांकरौला): गलियां, नालियां, आरसीसी शेड-6 करोड़वार्ड-6 (भांगरौला, झुंड सराय): 3 एमएलडी व 1.5 एमएलडी एसटीपी, चाैपाल जीर्णोद्धार-14 करोड़वार्ड-7 (बांस हरिया, ढाणा, बांस कुसला): सीवर लाइन-3 करोड़ रुपये खर्च होंगे
नगर निगम ने बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए 174 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.