Hide photos without app:आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने का साधन नहीं रह गया है. इसमें अब लोग अपने पर्सनल राज दबा कर रखते है. कई लोग अपने फोन में कुछ खास फोटो या वीडियो रखते है. जिससे उनको अपना फोन किसी और को देने में डर लगता है. उनको लगता है कि सामने वाला अगर गलती से कोई फोटो खोल कर देख लिया तो उनको क्या होगा? ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या बिना किसी अलग ऐप के वो अपनी प्राइवेट तस्वीरों को सिक्योर रख सकते है. तो इसका जवाब है 'हां'. हम यहां आपको कुछ ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के अपनी सेंसेटिव तस्वीरें छिपा सकेंगे. खतरनाक होते हैं थर्ड-पार्टी ऐप्स?स्मार्टफोन में आपकी प्राइवेट तस्वीरों को सिक्योर करने के लिए कई थर्ड-पार्टी ऐप्स भी आते हैं. लेकिन ये ऐप्स न सिर्फ आपके फोन की मेमोरी भरते हैं, बल्कि कई बार आपके डेटा और प्राइवेसी के लिए भी खतरा बन जाते हैं. इनमें से कई ऐप्स ऐड से भरे होते हैं और आपका पर्सनल डेटा सर्वर पर स्टोर कर सकते हैं. इसीलिए फोन के इनबिल्ट फीचर्स का इस्तेमाल करना आपके लिए सबसे सिक्योर ऑप्शन होता है. Android यूजर्स करें ये कामअगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं, तो आप गूगल फोटोज के 'Locked Folder' फीचर का इस्तेमाल अपनी प्राइवेट फोटो या वीडियो के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आप नीचे दिए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करें.स्टेप 1.सबसे पहले आप Google Photos ऐप खोलेंस्टेप 2.अब आप नीचे दिए गए Library टैब पर जाएं और फिर Utilities पर क्लिक करें.स्टेप 3.यहाँ आपको 'Locked Folder' का ऑप्शन दिखेगा, इसे सेट-अप करें.स्टेप 4.अब अपनी प्राइवेट तस्वीरों को सिलेक्ट करें और 'Move to Locked Folder' कर दें.स्टेप 5.अब आपकी ये तस्वीरें मेन गैलरी, एलबम्स या क्लाउड बैकअप में भी नजर नहीं आएंगी. इन्हें देखने के लिए आपके फिंगरप्रिंट या पिन की जरूरत होगी. iPhone वाले यूजर्स भी ना हो निराशअगर आप Android फोन नहीं चलाते, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं हैं. यहां हम iPhone यूजर्स के लिए भी ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं, जिससे आप अपनी Private चीजें Hide कर सकते हैं. एप्पल ने iOS 16 के बाद से तस्वीरों को हाइड करना बेहद आसान बना दिया है. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को देखें.स्टेप 1.इसके लिए आप सबसे पहले अपनी Photos ऐप में जाएं और उस तस्वीर को चुनें जिसे Hide करना है.स्टेप 2.अब ऊपर बने तीन डॉट्स या शेयर बटन पर क्लिक कर Hide बटन दबाएं.स्टेप 3.अब आपकी फोटो 'Hidden' एलबम में चली जाएगी.स्टेप 4.आईफोन की सेटिंग्स में जाकर आप 'Use Face ID' को ऑन कर सकते हैं, जिससे 'Hidden' एलबम खोलने के लिए आपकी Face ID या पासवर्ड जरूरी होगा. इसके बाद आपका एलबम दिखते हुए भी कोई उसे खोल नहीं पाएगा. फाइल्स का नाम बदलकर भी कर सकते हैं 'खेल'एक पुरानी लेकिन कारगर ट्रिक यह भी है कि आप फाइल मैनेजर में जाकर फोटो का एक्सटेंशन बदल दें. जैसे image.jpg को image.txt कर दें. ऐसा करने से फोन उसे फोटो के बजाय एक फाइल समझेगा और वह गैलरी में दिखेगी ही नहीं. जब आपको दोबारा उस फोटो को देखना हो, तो उसे फिर से .jpg में कनवर्ट कर दें. यह भी पढ़ें:-Mozilla Firefox यूजर्स सावधान! भारत सरकार ने जारी की 'हाई रिस्क' वार्निंग, एक गलती..
निजी तस्वीरों को सुरक्षित रखेंः तीसरे पक्ष के ऐप के बिना संवेदनशील फाइलों को छिपाने की तरकीबें
Zee News Hindi•
&w=3840&q=75)
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Zee News Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.