विस्तारवॉट्सऐप चैनल फॉलो करेंनेटफ्लिक्स साल 2026 में भारतीय दर्शकों मनोरंजन के लिए क्या खास पेश करने वाला है? आज मंगलवार को एक इवेंट में इसका एलान कर दिया गया है। इस बार नेटफ्लिक्स के पिटारे में काफी कुछ खास है। इसने आज करीब 21 फिल्मों और सीरीज से पर्दा उठाया है। कुछ फिल्मों के टीजर जारी किए हैं, कुछ के ट्रेलर तो कुछ का एलान अनाउंसमेंट वीडियो के साथ किया गया है। इसके अलावा कुछ ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनके फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुए हैं।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएं'कर्तव्य'- फोटो : इंस्टाग्राम'कर्तव्य' में खाकी पहने दिखे सैफ अली खाननेटफ्लिक्स ने आज सैफ अली खान अभिनीत दो फिल्मों का एलान किया है। पहली फिल्म है 'हम हिंदुस्तानी'। इसका टीजर रिलीज हुआ है। सच्ची कहानी से प्रेरित इस फिल्म में भारत के पहले चुनाव की कहानी दिखाई जाएगी। वहीं, एक अन्य फिल्म है, 'कर्तव्य'। इस फिल्म में सैफ अली खान खाकी पहनकर कर्तव्य अदा करते दिखाई देंगे। नेटफ्लिक्स पर जारी पोस्टर में कैप्शन में लिखा है, 'धर्म और कर्म के युद्ध में, क्या कर्तव्य जीत पाएगा?' यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें रसिका दुग्गल और संजय मिश्रा भी नजर आएंगे। सैफ अली खान की इस फिल्म के साथ एक जर्नलिस्ट अपनी एक्टिंग की पारी शुरू करने जा रहे हैं।View this post on InstagramA post shared by Netflix India (@netflix_in)विज्ञापनविज्ञापनतापसी पन्नू- फोटो : इंस्टाग्राम'गांधारी' के पोस्टर में तापसी की झलकतापसी पन्नू की आगामी फिल्म 'गांधारी' भी नेटफ्लिक्स पर इस साल रिलीज होगी। इसका आधिकारिक एलान कर दिया गया है और साथ ही पोस्टर जारी किए गए हैं। इनमें तापसी पन्नू का खौफनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। 'गांधारी' के पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, 'आपने एक मां का प्यार देखा है। अब उसके गुस्से से मिलिए'। इस फिल्म में इश्वाक सिंह भी नजर आएंगे।View this post on InstagramA post shared by Netflix India (@netflix_in)'टोस्टर' का फर्स्ट लुक- फोटो : इंस्टाग्राम'टोस्टर' का पोस्टर जारीराजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'टोस्टर' का पोस्टर भी रिलीज किया गया है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अभिनेता कंजूस व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार और सान्या के अलावा फराह खान, अर्चना पूरन सिंह और अभिषेक बनर्जी भी नजर आने वाले हैं। सभी की झलक दिखाई दी है।View this post on InstagramA post shared by Netflix India (@netflix_in)लॉकअप- फोटो : इंस्टाग्राम'लॉकअप' की होगी वापसीएकता कपूर के शो 'लॉकअप' की वापसी भी हो रही है। नेटफ्लिक्स ने इसका एलान किया है। इसका फर्स्टलुक पोस्टर रिलीज किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'लॉक होने के लिए तैयार हो जाइए। नेटफ्लिक्स तैयार है'।
नेटफ्लिक्स ने 2026 में भारतीय दर्शकों के लिए 21 फिल्मों और श्रृंखलाओं का अनावरण किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.