तीन फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने धमाका ही कर दिया। इस ओटीटी जायंट ने एक के बाद एक 15 से ज्यादा शोज, सीरीज और फिल्मों के टीजर रिलीज किए। कुछ हिट सीजन और सीरीज के नए सीजन की झलक दिखाई। इनमें सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' से लेकर सैफ अली खान की 'हम हिंदुस्तानी' और माधुरी दीक्षित की 'मां-बहन' भी है। एक नया रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' भी अनाउंस किया गया, जिसमें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी नजर आएंगे। साथ ही 'फिजिक्स वाला' के सीईओ अलख पांडे की जिंदगी पर भी एक सीरीज आ रही है। उसका भी टीजर रिलीज किया गया। इसका नाम 'हैलो बच्चों' है। 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसे क्लासिक हिट शोज बनाने वाले मेकर्स भी नया कॉमेडी शो 'चुंबक' लेकर आए हैं, जिसमें नीना गुप्ता और अर्जुन बिजलानी समेत कई सितारे हैं।यहां देखिए 'हैलो बच्चों', 'चुंबक' और 'देसी ब्लिंग' का टीजर। साथ ही जानिए इनकी कहानी और कास्ट की डिटेल:Hello bachchon का टीजर'हैलो बच्चों' नाम की इस सीरीज में 'फिजिक्स वाला' के सीईओ अलख पांडे की कहानी दिखाई जाएगी। यह उनकी जिंदगी पर आधारित है। इस सीरीज में अलख पांडे का किरदार एक्टर विनीत कुमार सिंह ने निभाया है। इसमें अलख के बचपन से लेकर उस पड़ाव तक की कहानी दिखाई जाएगी, जब उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दी थी। शिक्षा के क्षेत्र में अलख पांडे और उनके 'फिजिक्स वाला' का खूब नाम है। अलख पांडे खुद आईआईटी के एग्जाम में असफल रहे, पर वह हर साल IIT-JEE, CAT और UPSC जैसे एग्जाम देने वाले छात्रों को पढ़ाते हैं और तैयारी करवाते हैं। 'हैलो बच्चों' के टीजर में अलख पांडे भी हैं। शुरुआत उनके बचपन से होती है, जहां स्कूल में उन्होंने सवाल पूछा था कि डॉक्टर कैसे बनते हैं। इस पर टीचर ने उन्हें लंबा लेक्चर देते हुए ताना मार दिया था। उसने कहा था- जिनका जंग रोटी, कपड़ा और मकान का होता है, वो चांद पर जाने का सपना नहीं देखते। लेकिन अलख शिक्षा के लिए लड़े, क्योंकि वह मानते आए हैं कि एजुकेशन लग्जरी नहीं, बल्कि बर्थराइट है।'चुंबक' का टीजरयह नए पड़ोसियों की कहानी है, जो आपको गुदगुदाने आपके घर आ रही है। इसके मेकर्स वही हैं, जो इससे पहले 'खिचड़ी' और 'साराभाई वर्सेस साराभाई' बना चुके हैं। इसमें नीना गुप्ता, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी जोशी, देवेन भोजानी, मानसी पारेख, सुमीत राघवन और सुमीत व्यास भी हैं। टीजर की शुरुआत होती है तो सभी एक साथ चिपककर खड़े नजर आते हैं। उनसे पूछा जाता है कि सब ऐसे चिपककर क्यों खड़े हैं? कोई बस आने वाली है क्या? नीना गुप्ता जवाब देती हैं, 'अरे नहीं, चुंबक कॉलोनी के पांच कपल्स का फोटोशूट होने वाला है। लेकिन सबके बीच इसे लेकर बहस हो जाती है कि कौन कहां खड़ा होगा, किसके साथ खड़ा होगा। फिर दिखाया गया है कि इन सभी कपल्स के बीच किस तरह हंसी-ठिठोली होती है। उन सिचुएशन्स की भी झलक है, जिनसे ऐसे कॉमेडी पैदा होगी कि हंसते-हंसते पेट दुखने लगेगा।Desi Bling का टीजरयह एक रियलिटी सीरीज है, जिसमें दुबई के रिजवान समेत भारतीय मूल के अरबपतियों की जिंदगी दिखाई जाएगी। इसमें सिर्फ उनके बिजनेस ही नहीं, बल्कि दुबई में उनके द्वारा झेले गए उतार-चढ़ावों को भी दिखाया जाएगा। इस शो में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, सतीश सनपाल, तबिंदा सनपाल, रिजवान साजन, एडेल, साजन, सना साजन, पमाला सेरेना, इरीना किनाख, अलीजे मिर्जा, लैली मिर्जा और जानवी गौर नजर आएंगी।
नेटफ्लिक्स ने वन बिग बैंग में 15 से अधिक शो, श्रृंखला और फिल्मों का अनावरण किया
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.