Achira News Logo
Achira News

नाथन एलिस की चोट ने आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की तैयारी को खतरे में डाल दिया

TV9 Hindi
नाथन एलिस की चोट ने आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की तैयारी को खतरे में डाल दिया
Full News
Share:

पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर आईपीएल 2026 में नए जोश और उम्मीदों के साथ उतरने जा रही चेन्नई सुपर किंग्स को जोर का झटका लगा है. टूर्नामेंट शुरू होने से 9 दिन पहले ही चेन्नई का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर होता दिख रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. एलिस की इस चोट ने टूर्नामेंट के इतने करीब आकर CSK की तैयारियों और रणनीतियों को झकझोर दिया है. स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस को हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझना पड़ रहा है, जिससे वो टूर्नामेंट शुरू होने तक और उसके बाद भी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाएंगे, जिसके चलते वो टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. रिपोर्ट में CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है. विश्वनाथन ने माना कि टीम के लिए ये बड़ा झटका है और वो रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट गए हैं. 31 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाथन एलिस को चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन से पहले मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. हालांकि, उन्हें IPL 2025 में सिर्फ 1 मैच में मौका मिला था, जिसमें एलिस ने 1 विकेट लिया था. इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया था और इस साल वो CSK के बॉलिंग अटैक की अहम कड़ी माने जा रहे थे. (खबर अपडेट हो रही है)

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

नाथन एलिस की चोट ने आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की तैयारी को खतरे में डाल दिया | Achira News