Achira News Logo
Achira News

नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे सीजन के लिए बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका

Zee News Hindi
नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे सीजन के लिए बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका
Full News
Share:

इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. IPL 2026 से पहले टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. उनकी अनुपस्थिति से टीम के गेंदबाजी आक्रमण में कमी महसूस होगी, खासकर डेथ ओवर्स में, जहां उनसे अहम जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद थी. CSK ने उन्हें 2 करोड़ रूपए में अपने झोली में डाला था. ऐसे में उनका पूरे सीजन से बाहर हो जाना कीं ना कहीं चेन्नई के लिए एक बड़ा लॉस है. बता दें कि हैम्सट्रिंग की समस्या के चलते उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. देखना दिलचस्प होगा कि उनकी जगह कौन खेलेगा. CSK के CEO ने इस बात की पुष्टि कर दी है. 31 साल के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं और समय पर फिट नहीं हो पाएंगे, इसलिए वे पूरे सीजन से बाहर रहेंगे. यह जानकारी CSK के CEO के.एस. विश्वनाथन ने दी. स्पोर्ट्सस्टार से बातचीत में उन्होंने कहा कि एलिस का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है. उन्होंने यह भी बताया कि एलिस एक महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं, खासकर डेथ ओवर्स में, और अब टीम उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी की तलाश कर रही है. साल 2022 से चेन्नई सुपर किंग्स डेथ ओवर्स में मथीशा पथिराना पर काफी निर्भर रही थी, लेकिन पिछले सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने इस श्रीलंकाई तेज गेंदबाज को रिलीज कर दिया. गौरतलब है कि नाथन एलिस को CSK ने IPL 2026 के ऑक्शन से पहले रिटेन किया था, लेकिन इस बार वह टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में मैनेजमेंट को जल्द से जल्द उनके विकल्प की तलाश करनी होगी. इस बीच, विश्वनाथन ने यह भी जानकारी दी कि विदेशी खिलाड़ी आने वाले कुछ दिनों में कैंप से जुड़ जाएंगे. उन्होंने कहा कि हाल ही में पश्चिम एशिया में बने हालात का उनके विदेशी खिलाड़ियों की यात्रा योजनाओं पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. नूर अहमद पहले ही कैंप में पहुंच चुके हैं, जबकि जेमी ओवरटन के आज रात चेन्नई पहुंचने की उम्मीद है. चेन्नई सुपर किंग्स छठा खिताब जीतने की कोशिश में है. टीम ने अपना पिछला टाइटल साल 2023 में जीता था, लेकिन उसके बाद पिछले दो सीजन में वह प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी. इस बार फैंस को टीम से काफी उम्मीदें हैं, मगर नाथन एलिस के बाहर होने से इन उम्मीदों को झटका लगा है. अब देखना होगा कि CSK उनकी जगह किस गेंदबाज को टीम में शामिल करती है. ये भी पढ़ें:IPL से पहले वैभव का ये रुप उड़ाएगा होश, प्रैक्टिस सेशन में जडेजा की जमकर धोया, वीडियो वायरल

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Zee News Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे सीजन के लिए बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका | Achira News