नादौन(हमीरपुर)। सीबीएसई बोर्ड से जुड़े कन्या विद्यालय को बाल स्कूल में मर्ज किए जाने के फैसले का अभिभावकों ने विरोध किया है। मंगलवार को अभिभावकों ने राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार से मुलाकात कर निर्णय को वापस लेने की मांग की।और पढ़ेंTrending Videosइस पर सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस विलय को तुरंत रद्द करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है, जहां वर्तमान में लगभग 500 छात्राएं अध्ययनरत हैं।विज्ञापनविज्ञापनवहीं, अभिभावकों का कहना है कि सह-शिक्षा प्रणाली लागू होने से छात्राओं को असहजता का सामना करना पड़ सकता है, जिससे कई परिवार बेटियों को विद्यालय से हटाने पर मजबूर हो सकते हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि विद्यालय में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड का सिलेबस जारी रखा जाए, ताकि पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे।इस दौरान सांसद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनहित में निर्णय वापस नहीं लिया, तो भारतीय जनता पार्टी इसके विरोध में बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान सुनील शर्मा, जोगिंद्र ठाकुर, जितेंद्र जिंदू सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
नादौन के माता-पिता ने स्कूल के विलय का विरोध किया, वापस लेने की मांग की
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.