Achira News Logo
Achira News

न्यूजीलैंड इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयः विदेश में अध्ययन करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए एक उभरता हुआ सितारा

Navbharat Times
न्यूजीलैंड इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयः विदेश में अध्ययन करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए एक उभरता हुआ सितारा
Full News
Share:

New Zealand Engineering Universities:अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे पारंपरिक स्टडी अब्रॉड डेस्टिनेशन में पढ़ाई करना मुश्किल हो चुका है। इन देशों में वीजा के नियम कड़े किए गए हैं और इमिग्रेशन पॉलिसी भी सख्त की जा रही हैं। इस बीच स्टडी अब्रॉड क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिल रहा है। इन दिनों भारतीयों के बीच एक ऐसा देश पढ़ाई के लिए पॉपुलर हो रहा है, जो उससे हजारों किलोमीटर दूर है। यहां जिस देश की बात हो रही है, वह न्यूजीलैंड है।₹23 लाख में UK का फर्जी वर्क वीज़ा? Skilled Worker और Global Talent Visa Scam का पूरा सचएजुकेशन न्यूजीलैंड और इमिग्रेशनन्यूजीलैंडके हालिया आंकड़ों से एक अलग तरह के ट्रेंड के बारे में मालूम चलता है। यहां 2024-25 के दौरान भारतीय छात्रों के एडमिशन में 34% का इजाफा देखने को मिला है। साल 2026 की शुरुआत तक न्यूजीलैंड में लगभग 12,000 भारतीय छात्र डिग्री हासिल कर रहे हैं। भारतीय छात्रों की संख्या का अंदाजा कुछ ऐसे लगाया जा सकता है कि न्यूजीलैंड मेंविदेशी स्टूडेंट्सका दूसरा सबसे बड़ा ग्रुप भारतीयों का ही है। यहां के लगभग 14% छात्र भारतीय हैं।इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बेस्ट न्यूजीलैंडन्यूजीलैंड में पढ़ाई की एक बड़ी वजह यहां मिलने वाली हाई-क्वालिटी एजुकेशन है। न्यूजीलैंडइंजीनियरिंग की पढ़ाईके लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। यहां की आठों यूनिवर्सिटी को दुनिया की टॉप 3% संस्थानों में जगह मिली है। यहां पढ़ाए जाने वाले कोर्स इंडस्ट्री के मुताबिक हैं। ज्यादा फोकस प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर रहता है और क्लास में इनोवेशन पर जोर दिया जाता है। सिविल, सॉफ्टवेयर, मैकेनिकल, केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए न्यूजीलैंड एक बेहतरीन देश बनकर उभरा है।टॉप इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीहाल ही में जारी हुई टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) की सब्जेक्ट रैंकिंग में भी न्यूजीलैंड की कई सारी यूनिवर्सिटीज को इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बेस्ट माना गया है। नीचे टॉप इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के नाम बताए गए हैं।ऑकलैंड यूनिवर्सिटीविक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ वेलिंगटनवाइकाटो यूनिवर्सिटीओटागो यूनिवर्सिटीऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजीमैसी यूनिवर्सिटीयूनिवर्सिटी ऑफ कैंटरबरीअगर आप 2026 में विदेश में इंजीनियरिंग करने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर न्यूजीलैंड आपके लिए बेस्ट रहेगा। यहां आपको बड़ी संख्या में भारतीय भी मिल जाएंगे, जो जॉब और पढ़ाई के सिलसिले से आए हैं। यहां पर 2.70 लाख के करीब भारतीय रहते हैं। न्यूजीलैंड में स्टूडेंट्स को जल्दी स्टूडेंट वीजा भी मिल रहा है, जहां अन्य देशों में जहां रिजेक्शन बढ़ रहे हैं, वहीं 2026 में न्यूजीलैंड की वीजा अप्रूवल दर लगभग 75.4% रहा है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

न्यूजीलैंड इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयः विदेश में अध्ययन करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए एक उभरता हुआ सितारा | Achira News