जो रूट का बल्ला इस वक्त खामोश नजर आ रहा है। उनके बल्ले से रन नहीं बन रहे हैं। यही वजह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में जहां उनकी टीम संकट में है, वहीं खुद जो रूट भी आईसीसी रैंकिंग में अपनी टॉप की कुर्सी पिछले ही सप्ताह खो चुके हैं। इसी सीरीज के पिछले मैच में भी वे काफी सस्ते में आउट हो गए थे। इस बीच वे टेस्ट क्रिकेट में अपने 14 हजार रन पूरे करने से भी दो रन से चूक गए। इंग्लैंड में इस वक्त टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। न्यूजीलैंड टीम वहां के दौरे पर आई है। सीरीज का पहला मुकाबला तो इंग्लैंड ने अपने घर पर आसानी से जीत लिया था, लेकिन अब दूसरे मैच में टीम अभी तो फंसी हुई सी नजर आ रही है। पहले बैटिंग करते हुए ग्लेन फिलिप्स के शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने 391 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 222 रन पर अपने छह अहम विकेट गंवा दिए हैं। टीम को झटका उस वक्त बड़ा लगा, जब जो रूट 46 रन बनाकर आउट हो गए। जो रूट के पास मौका था कि वे इसी मैच में अपने 14 हजार टेस्ट रन भी पूरे कर लें, लेकिन वे इससे दो रन से चूक गए। उन्हें इस मैच से पहले यहां तक पहुचंने के लिए 48 रनों की जरूरत थी, लेकिन वे 46 ही रन बना पाए। अब जो रूट 13998 रन बना चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 15921 रन बनाए हैं। जो रूट अब 14 हजार से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने के करीब हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम रिकी पोंटिंग का है, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 13378 रन बनाने का काम किया है। इस मैच में बेन स्टोक्स को बाहर कर दिया गया है, इसलिए जो रूट के कंधों पर कप्तानी की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है। हालांकि इससे पहले भी वे टीम की कमान संभाल चुके हैं। इसी सीरीज के पहले मैच में भी वे दोनों पारियों में जल्दी आउट हो गए थे। पिछले मैच की पहली पारी में वे एक और दूसरी में आठ रन ही बना सके थे। अब उनके पास इसी मैच की दूसरी पारी में मौका होगा कि वे टेस्ट में अपने 14 हजार रन पूरे करें। इस बीच पिछले काफी वक्त से जो रूट आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के नंबर एक बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन इसी सप्ताह जब ये अपडेट हुई तो दो स्थानों के नुकसान के साथ वे सीधे तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्हीं के देश के हैरी ब्रूक ने टॉप की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। यह भी पढ़ें टी20 विश्व कप 2026 के बीच भारतीय टीम को झटका, श्रेयंका पाटिल बाहर, रिप्लेसमेंट का भी हो गया ऐलान बेन स्टोक्स नाइटक्लब विवाद के बाद दिखेंगे एक्शन में, काउंटी में डरहम के स्क्वाड में मिली जगह Latest Cricket News
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के संघर्ष के कारण जो रूट की फॉर्म में गिरावट
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.