न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में शनिवार, 7 नवंबर को दूसरा वनडे मैच खेला जाना है। मुकाबले में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है। रोहित ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में फ्लॉप रहे थे और अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। ऐसे में वे दूसरे मुकाबले में वापसी करना चाहेंगे। रोहित अगर दूसरे मैच में 36 रन बना लेते हैं, तो वे इतिहास रच देंगे। हिटमैन को जब से भारत के पारी की शुरुआत करने का मौका मिला है, उन्होंने खुद को विश्व के सबसे बेहतरीन ओपनर के रूप में स्थापित किया है। अब उनके पास वेलिंग्टन में होने वाले मुकाबले में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है, जो अब तक कोई दूसरा भारतीय नहीं कर सका था। रोहित के पास सेना देशों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 5000 रन बनाने का मौका है। रोहित ने सेना देशों में अब तक ओपनर के तौर पर 4,964 रन बनाए हैं। अगर वे 36 रन दूसरे मैच में बना लेते हैं, तो वे सेना देशों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर पांच हजार रन पूरे कर लेंगे। रोहित अगर ऐसा कारनामा कर लेते हैं, तो वे पहले भारतीय ओपनर बन जाएंगे। रोहित से पहले किसी भी भारतीय सलामी बल्लेबाज ने ये कारनामा नहीं किया है। हिटमैन के पास पहले मैच में भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका था लेकिन वे अपना खाता भी नहीं खोल सके थे और आउट हो गए थे। कीवी टीम के खिलाफ टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसमें से एक मुकाबला खेला जा चुका है। अगर हिटमैन बाकी चार मैचों में 348 रन बना लेते हैं, तो वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 21 हजार रन बना लेंगे। वे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के बाद भारत के लिए 21 हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बनेंगे। ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम मात्र 185 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने विराट कोहली (74) के अर्धशतक के दम पर पांच विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। CSK-SRH के बीच चार प्लेयर्स की अदला-बदली, लियाम लिविंगस्टन 7 करोड़ का नुकसान झेल पहुंचे चेन्नई विराट कोहली ने चुनी अपने वनडे करियर की सबसे बेहतरीन पारी, 55 शतकों को नजरअंदाज कर सभी को चौंकाया
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 36 रन बनाकर इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.