Achira News Logo
Achira News

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई

Live Hindustan
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई
Full News
Share:

NZ vs SA 3rd T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीसरे टी20 में 9 विकेट से दमदार जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने 137 रनों का टारगेट 17.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से चेज कर लिया। ओपनर टॉम लैथम की फिफ्टी ने साउथ अफ्रीका का बेड़ा गर्क किया। वह 55 गेंदों में 63 रन बनाकर रहे, जिसमें सात चौके और दो छक्के हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए लैथम और डेवोन कॉनवे (26 गेंदों में 39) ने न्यूजीलैंड को शानदार शुरआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। कॉनवे को कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज ने 12वें ओवर में पवेलियन भेजा। इसके बाद, लैथम और रॉबिन्स ने दूसरे विकेट के लिए 40 रनों की पार्टनरशिप की। रॉबिन्स 17वें ओवर में सिपामला का शिकार बने। उन्होंने 16 गेंदों में दो चौकों के जरिए 17 रन बटोरे। निक केली (नाबाद 1) ने विजयी रन बनाया। आज न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने मेजबान न्यूजीलैंड के सामने 137 रनों का टारगेट रखा है। साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन जुटाए। दसवें नंबर पर उतरे नकोबानी मोकोएना ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 20 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 26 रनों की पारी खेली। उन्होंने जॉर्ज लिंडे ने 23, डियान फॉरेस्टर ने 17 और गेराल्ड कोएत्जी ने 16 रनों का योगदान दिया। टोनी डी जोरजी और कॉनर एस्टरहुइजन के बल्ले से 15-15 रन निकले। ओपनर वियान मुल्डर का खाता नहीं खुला। काइल जैमीसन, मिचेल सेंटनर और बेन सियर्स ने दो-दो शिकारिए। दोनों टीम पांच मैचों की सीरीज फिलहल 1-1 की बराबरी पर है। केशव महाराज की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने पहला मैच सात विकेट से अपने नाम किया जबकि मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली टीम ने दूसरे टी20 में 68 रनों से जीत दर्ज कर धमाकेदार वापसी की। NZ vs SA Live Score:न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 मैच आट विकेट से अपने नाम कर लिया है। लैथम 63 रन बनाकर नाबाद रहे। NZ vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका के हाथ से तीसरा टी20 फिसल रहा है। न्यूजीलैंड टीम जीत से 41 रन दूर है। न्यूजीलैंड को पहला झटका डेवोन कॉनवे के रूप में 11वें ओवर में लगा। उन्हें महाराज ने अपने जाल में फंसाया। कॉनवे ने लैथम (44)* के साथ 96 रनों की साझेदारी की। लैथम का साथ देने के लिए टिम रॉबिन्सन आए हैं। NZ vs SA Live Score: न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सधा आगाज किया है। कीवी टीम ने चार ओवर में 26 रन जोड़े। मेजबान टीम ने पांचवे ओवर में 21 रन बटोरे। न्यूजीलैंड का पावरप्ले में स्कोर 48/0 रहा। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 15 गेंदों में 17 और टॉम लैथम 21 गेंदों में 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। NZ vs SALive Score:15 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का 109/8 है। जॉर्ज लिंडे 23 और गेराल्ड कोएत्जी 16 बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। साउथ अफ्रीका के हाथ में सिर्फ दो विकेट बचे हैं। साउथ अफ्रीका का नौवां विकेट कप्तान महाराज के रूप में गिरा। उन्होंने 8 गेंदों में तीन रन जुटए। सियर्स ने 17वें ओवर में महाराज का शिकार किया। नकोबानी मोकोएना 26 और लुथो सिपामला 4 रन बनाकर नाबाद रहे। NZ vs SALive Score:साउथ अफ्रीका की आधी टीम 46 रनों पर ढेर हो गई है। जेसन स्मिथ 7 गेंदों में 10 रन ही बना सके। उन्हें सेंटनर ने सातवें ओवर में अपने जाल में फंसाया। वहीं, मैककॉन्ची ने आठवें ओवर में रुबिन हरमन को बोल्ड किया। वह 8 गेंदों में चार रन ही जुटा पाए। जिमी नीशम ने 12वें ओवर में डियान फॉरेस्टर (17) का शिकार किया। जॉर्ज लिंडे 11 और गेराल्ड कोएत्जी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। NZ vs SALive Score:साउथ अफ्रीका ने शुरुआती छह ओवर में तीन विकेट गंवाकर 36 रन जोड़े। साउत अफ्रीका ने पावरप्ले में मुल्डर के अलावा कॉनर एस्टरहुइजन (8 गेंदों में 15) और टोनी डी जोरजी (8 गेंदों में 15) का विकेट गंवाया। एस्टरहुइजन को न्यूजीलैंड के कप्तान सेंटनर ने पांचवें जबकि बेन सियर्स ने जोरजी को छठे ओवर में आउट किया। जेसन स्मिथ 9 और रुबिन हरमन 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। NZ vs SALive Score:साउथ अफ्रीका ने खराब आगाज किया है। वियान मुल्डर चार गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके। उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने दूसरे ओवर में कोल मैककॉन्ची को कैच कराया। टोनी डी जोरजी (6)* का साथ देने के लिए विकेटकीपर कॉनर एस्टरहुइजन उतरे हैं। NZ vs SALive Score:न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवोन जैकब्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, बेन सियर्स, लॉकी फर्ग्यूसन साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन- वियान मुल्डर, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, लुथो सिपामला NZ vs SALive Score:साउथ अफ्रीका की बॉलिंग यूनिट ने बे ओवल में आयोजित पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और विरोधी टीम को 15 ओवर के अंदर 91 रन पर ढेर कर दिया। नकोबानी मोकोएना ने बॉल से कमाल करते हुए सिर्फ 26 रन देकर तीन विकेट चचटका थे। सेडन पार्क में दूसरे मैच में भी साउथ अफ्रीका के बॉलर्स अच्छे टच में दिखे और नियमित अंतराल पर विकेट लिए लेकिन डेवोन कॉनवे (49 गेंदों में 60) के अर्धशतक के दम पर न्यजीलैंड ने 175/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। जोश क्लर्कसन नाबाद 26 रन बनाकर दूसरे बड़े स्कोरर रहे। NZ vs SALive Score:176 का टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 15.3 ओवर में 107 रन पर आउट हो गई थी। उसके बल्लेबाजों को पिच की गति और उछाल से सामंजस्य बिठाने में परेशानी हुई। उनकी टाइमिंग सही नहीं थी जिसके कारण उसके सभी बल्लेबाज कैच आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने अपने आखिरी छह विकेट 40 रन पर गंवाए। जॉर्ज लिंडे (12 गेंदों में 33) की तूफानी पारी के दम पर मेहमान टीम 100 का आंकड़ा पार सकी थी। न्यूजीलैंड के लिए सियर्स ने 14 रन देकर तीन जबकि फर्ग्यूसन ने 16 रन देकर तीन विकेट विकेट झटके थे। NZ vs SA Live Score:तीसरे टी20 में दोनों टीमें सीरीज में आगे निकलने की फिराक में होंगी। ईडन पार्क में पिच आम तौर पर बैटिंग के लिए अच्छी होती है। यहां छोटी बाउंड्री होने से मिसहिट्स बाहर निकल जाते हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो पिच थोड़ी धीमी हो सकती है। हालांकि, टी20 मैचों में आम तौर पर प्लेइंग कंडीशन एक जैसी रहती हैं, जिससे यह मैदान हाईस्कोरिंग मैच के लिए आइडियल बन जाता है। ऑकलैंड में मौसम साफ है और बारिश आने की कोई संभावना नहीं है। न्यूजीलैंड का स्क्वॉड:मिचेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, जेम्स नीशम, कोल मैककॉन्ची, जोश क्लार्कसन, जेडन लेनोक्स, ज़कारी फाउल्केस, नाथन स्मिथ, डेन क्लीवर, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, बेन सियर्स, केटेन डी क्लार्क। साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड:केशव महाराज (कप्तान), वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, रुबिन हरमन, एंडिले सिमेलेन, लूथो सिपामला, प्रेनेलन सुब्रायन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्जी, नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैन।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई | Achira News