NZ vs SA, 3rd T20I:न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में खेले तीसरे T20I में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ 5 T20 मैचों की सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम 2-1 से आगे हो गई है. न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मोर्चे पर साउथ अफ्रीका को उन्नीस साबित कर अपनी जीत की स्क्रिप्ट लिखी. इससे पहले सीरीज का पहला T20 साउथ अफ्रीका ने जीता था जबकि दूसरे T20I में किए अपने दमदार प्रदर्शन को न्यूजीलैंड ने तीसरे T20I में भी बरकरार रखा है. न्यूजीलैंडको जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 22 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से जीत लिया. न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लैथम 63 रन बनाकर नाबाद रहे. ओपनिंग जोड़ी के बीच 96 रन की साझेदारी हुई, जिसने न्यूजीलैंड की जीत की राह को आसान बना दिया. इससे पहले न्यूजीलैंड ने तीसरे T20 में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा. कीवी टीम का ये दाव चल पड़ा क्योंकि साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजों के विकेट रेग्यूलर इंटरवल पर गिरते रहे. सिर्फ 46 रन के स्कोर पर ही साउथ अफ्रीका की आधी टीम तीसरे T20 में आउट होकर डग आउट में बैठी दिखी. न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका का टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर किस कदर फेल हुआ, उसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उसकी ओर से सबसे बड़ी 26 रन की पारी 10वें नंबर के बल्लेबाज ने खेली. हालांकि, उसके बाद भी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 150 रन के स्कोर से काफी दूर रही. साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट पर सिर्फ 136 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने मैच में 6 गेंदबाज आजमाए और सबने विकेट चटकाए. सबसे किफायती गेंदबाजी लॉकी फर्ग्युसन की रही, जिन्होंने 4 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट लिया. इसी दमदार और असरदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच खत्म होने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच अब चौथा T20I 22 मार्च को खेला जाना है.
न्यूजीलैंड ने रोमांचक तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.