Achira News Logo
Achira News

न्यूजीलैंड में जारी है रोहित शर्मा का शतक

India TV•
न्यूजीलैंड में जारी है रोहित शर्मा का शतक
Full News
Share:

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में रोहित शर्मा ने निराश किया। वे बिना खाता खोले शून्य पर आउट होकर चले गए। उन्होंने पहला ओवर भी पूरा नहीं खेला और आखिरी बॉल पर आउट हुए। दुनियाभर में अपने बल्ले से जलवा दिखाने वाले रोहित का बैट न्यूजीलैंड में आकर खामोश हो जाता है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि न्यूजीलैंड की जमीन पर रोहित अब तक वनडे में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड की ये सीरीज शायद आखिरी होगी। इसके बाद वे हो सकता है कि वनडे खेलते तो रहें और वनडे विश्व कप 2027 भी खेल जाएं, लेकिन वे अब वे फिर से न्यूजीलैंड के दौरे पर आ पाएंगे, इसकी संभावना काफी कम है। ऐसे में रोहित के पास न्यूजीलैंड में वनडे शतक लगाने का शायद आखिरी मौका होगा। वैसे तो रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वनडे शतक लगा चुके हैं, लेकिन ये न्यूजीलैंड में नहीं आए हैं। अब तक रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 मैचों की 33 पारियों में 1134 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत और स्ट्राइक रेट भी अच्छा है। लेकिन अगर न्यूजीलैंड की बात करें तो मामला कुछ और है। न्यूजीलैंड में रोहित ने अब तक 15 मैचों की 14 पारियों में बल्लेबाजी की है, इसमें 437 रन आए हैं। इस दौरान चार अर्धशतक आए हैं। शतक के नाम पर शून्य है। खास बात ये है​ कि बुधवार को जब भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला मुकाबला खेला जा रहा था, तब वे पहली बार शून्य पर आउट हुए हैं। अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुका​बला 7 नवंबर यानी शनिवार को खेला जाएगा। जिसमें उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अभी सीरीज के चार मैच हैं और उसमें कम से कम दो से तीन बड़ी पारियां जरूर आनी चाहिए। वैसे भी चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या रोहित शर्मा अगले साल होने वाला वनडे विश्व कप खेल पाएंगे, इस दौरे पर कुछ बड़ी पारियां जरूर इसमें कुछ ना कुछ संजीवनी का काम करेंगी। यह भी पढ़ें कब खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे, डेट और टाइम नोट कर लीजिए ODI World Cup 2027 के क्वालिफायर में सीधी मारी एंट्री, होस्ट के सामने खड़ी हो गई नई मुसीबत Latest Cricket News

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.