अमेरिका के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल 'टाइम्स स्क्वायर' से एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। यहां गुरुवार दोपहर को अचानक हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया, जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। गोलियों की आवाज सुनते ही वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर छिपने लगे। पुलिस के मुताबिक, मुस्तैद जवानों ने तुरंत पीछा करके एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि इस घटना में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस ने इलाके को नियंत्रण में ले लिया है और पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस की ओर से और अधिक जानकारी आना अभी बाकी है। बता दें कि यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:40 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई। उस समय टाइम्स स्क्वायर पर भारी भीड़ थी, क्योंकि कुछ ही समय पहले निचले मैनहट्टन में एनबीए चैंपियन बनी 'न्यू यॉर्क निक्स' टीम के स्वागत में एक बड़ी परेड खत्म हुई थी। इस परेड की सुरक्षा के लिए शहर में करीब 10000 पुलिसकर्मी तैनात थे। न्यू यॉर्क पुलिस (NYPD) ने बताया कि पिछले हफ्ते से शुरू हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप के कारण शहर में काफी विदेशी मेहमान आए हुए हैं, जिसकी वजह से टाइम्स स्क्वायर पर आम दिनों से ज्यादा भीड़ थी। US Firing: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोग बुरी तरह जख्मी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही गोलियां चलीं, लोग चिल्लाते हुए भागने लगे। हैरानी की बात यह है कि गोलीबारी पुलिस की एक खड़ी गाड़ी से महज कुछ मीटर की दूरी पर हुई, जिसके बाद गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने तुरंत हमलावरों का पीछा किया। गौरतलब है कि पार्किंग और सुरक्षा के कड़े दावों के बीच, टाइम्स स्क्वायर पर पिछले चार दिनों में यह दूसरी गोलीबारी है। इससे पहले 16 जून को भी इसी जगह पर हिंसा हुई थी। दरअसल, 'न्यू यॉर्क निक्स' ने 53 साल बाद बास्केटबॉल (NBA) चैंपियनशिप जीती थी, जिसका जश्न मना रहे सैकड़ों प्रशंसक शनिवार रात 42वीं स्ट्रीट और ब्रॉडवे के चौराहे पर जमा थे। तभी वहां अचानक कम से कम 7 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक 17 साल का लड़का घायल हो गया था। उस घटना के भी कई वीडियो सामने आए थे, जिसमें पुलिस एक शख्स से लोडेड बंदूक बरामद करती दिख रही थी।
न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में गोलीबारी की घटना
Dainik Jagran•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.