Achira News Logo
Achira News

निर्देशक अहमद खान ने हेरा फेरी 3 के लिए संकेत दिए, संभावित परियोजना पर विचार साझा किए

Dainik Jagran
निर्देशक अहमद खान ने हेरा फेरी 3 के लिए संकेत दिए, संभावित परियोजना पर विचार साझा किए
Full News
Share:

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) के डायरेक्शन से प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने बैकआउट कर लिया था। इसके बाद से लंबे समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस फ्रेंचाइजी को अब आगे कौन बढ़ाएगा। इसके बाद से ये खबर आने लगी कि अहमद खान इसे डायरेक्ट करेंगे। अहमद ने हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) डायरेक्ट की थी। अब फाइनली निर्देशक ने इस पर रिएक्ट किया है। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अहमद खान से पूछा गया कि क्या वह अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के साथ काम करने के बाद 'हेरा फेरी 3' को डायरेक्ट करेंगे। इस पर बोलते हुए डायरेक्टर ने कहा, 'यह एक ऐसी जगह है जहां हर कोई होना चाहेगा। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, फिरोज नाडियाडवाला और 'हेरा फेरी' मेरे लिए एक परिवार की तरह हैं। मैं भी उस सिनेमा का हिस्सा हूं। इसलिए, जब भी यह फिल्म बनेगी, मैं इसका हिस्सा जरूर बनूंगा, चाहे मैं इसे डायरेक्ट करूं या नहीं। हम इसे मिलकर बनाएंगे।' अहमद खान ने दावा किया कि दर्शक कभी भी राजू, श्याम और बाबू राव से खुद को अलग नहीं कर पाएंगे। उन्होंने आगे कहा -'मैंने उन तीनों के साथ काम किया है। मैंने अपना करियर अक्षय और सुनील के साथ ही शुरू किया था। जब वे तीनों मेरी फिल्म में थे, तो मैंने उन्हें बाबू राव, श्याम और राजू के तौर पर नहीं देखा। मेरे लिए, वे मेरी फिल्म के किरदार थे।' 'अक्षय कुमार इमोशनली डिस्टर्ब...', 25 करोड़ का नोटिस मिलने पर Paresh Rawal ने तोड़ी चुप्पी 'वेलकम टू द जंगल के बाद हेरा फेरी 3...', Suniel Shetty ने फ्रेंचाइजी पर की बात, बोले- कुछ जादू जरूर होगा Hera Pheri 3 विवाद में नया मोड़, प्रियदर्शन की एग्जिट के बाद अक्षय के प्रोडक्शन हाउस ने नोटिस जारी कर दी चेतावनी! 'Hera Pheri 3 को 'धुरंधर' से बड़ी फिल्म...' अक्षय की फिल्म से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन का बयान, बोले- मेरी बेइज्जती की 'धुरंधर से बड़ी फिल्म...' Hera Pheri 3 पर प्रियदर्शन ने दिया अपडेट, प्रोड्यूसर ने की थी उनकी बेइज्जती 'लेकिन जब वे तीनों साथ आते हैं, तो आपकी नजरें उन्हें उसी रूप में देखने की आदी हो जाती हैं। उन तीनों की टाइमिंग आज भी वैसी ही है। कई बार मुझे उसे तोड़ना पड़ा। उनके साथ मेरी बस यही एक लड़ाई थी।' करीब 20 साल बाद अहमद खान ने कॉमेडी जॉनर में फिर से वापसी की। उन्होंने आखिरी बार साल 2007 में फूल एंड फाइल डायरेक्ट की थी। 'वेलकम टू द जंगल के बाद हेरा फेरी 3...', Suniel Shetty ने फ्रेंचाइजी पर की बात, बोले- कुछ जादू जरूर होगा 'अक्षय कुमार इमोशनली डिस्टर्ब...', 25 करोड़ का नोटिस मिलने पर Paresh Rawal ने तोड़ी चुप्पी

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.