Achira News Logo
Achira News

नालंदा में सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

Amar Ujala
नालंदा में सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleनालन्दा के चंडी थाना क्षेत्र के सालेहपुर मोड़ और गौढ़ापर के बीच गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब छात्रों से भरी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंतेज रफ्तार बनी कालमिली जानकारी के अनुसार, पांचों छात्र कार में सवार होकर चंडी की ओर से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी अधिक थी। गौढ़ापर के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतरकर सीधे गड्ढे में पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और छात्र अंदर ही फंस गए।विज्ञापनविज्ञापनमदद को दौड़े स्थानीय लोगचीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही चंडी पुलिस भी दल-बल के साथ पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे छात्रों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के जरिए तुरंत रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।मृतक और घायलों की पहचानअस्पताल में डॉक्टरों ने दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया, जिनकी पहचान आशीष कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन अन्य छात्रों धीरज कश्यप, उत्सव सिंह और शशिकांत का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। सभी छात्र नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के बताए जा रहे हैं।ये भी पढ़ें:कोचिंग के बहाने भागे प्रेमी युगल, मंदिर में रचाई शादी, पुलिस पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासापुलिस ने क्या बताया?चण्डी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि कार की गति काफी तेज थी, जिसके कारण सालेहपुर-गौढ़ापर के बीच वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। दो छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही कॉलेज परिसर और छात्रों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।विज्ञापनविज्ञापनरहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें AndroidHindi News App, iOSHindi News AppऔरAmarujala Hindi News APPअपने मोबाइल पे|Get allIndia Newsin Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and morenews in Hindi.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

नालंदा में सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत | Achira News