Achira News Logo
Achira News

नोलन की'द ओडिसी'का ट्रेलर जारीः मैट डेमन ने वीर ओडिसियस के रूप में अभिनय किया

Amar Ujala
नोलन की'द ओडिसी'का ट्रेलर जारीः मैट डेमन ने वीर ओडिसियस के रूप में अभिनय किया
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleक्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का नया ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें मैट डेमन को ओडीसियस के रूप में दिखाया गया है और ट्रोजन युद्ध के बाद उनकी खतरनाक घर वापसी की यात्रा को करीब से देखा जा सकता है। यूनिवर्सल पिक्चर्स की यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में ओडीसियस को इथाका राज्य लौटने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है, जहां उनकी पत्नी पेनेलोप (ऐनी हैथवे द्वारा अभिनीत) और उनके बेटे टेलीमाकस (टॉम हॉलैंड द्वारा अभिनीत) पर खतरा बढ़ता जा रहा है।और पढ़ेंTrending Videosट्रेलर में क्या है?फिल्म ग्रीक पौराणिक कथा के नायक ओडीसियस की कहानी पर आधारित है। इस किरदार को मैट डेमन ने निभाया है। ट्रेलर में ग्रीक हीरो को लंबी, टॉर्चर और फिक्शनल घर वापसी की यात्रा पर दिखाया गया है, जिसमें वह अपने परिवार को बचाने और इथाका में अपनी जगह वापस पाने की कोशिश करता है। इस ट्रेलर में कई महत्वपूर्ण किरदारों को भी दिखाया गया है। रॉबर्ट पैटिनसन एंटिनस के रूप में नजर आते हैं, जो रानी से शादी करके इथाका पर कब्जा करना चाहता है। चार्लीज थेरॉन अप्सरा कैलिप्सो की भूमिका निभा रही हैं। जॉन लेगुइजामो ओडीसियस के सेवक यूमेअस के रूप में नजर आते हैं, जबकि जॉन बर्न्थेल स्पार्टा के यूनानी राजा और एगामेम्नन के भाई मेनेलास की भूमिका में हैं।विज्ञापनविज्ञापनद ओडिसी ट्रेलर रिलीज- फोटो : यूट्यूब ग्रैबक्रिस्टोफर नोलन की 13वीं फीचर फिल्म है ‘द ओडिसी’‘द ओडिसी’ क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित 13वीं फीचर फिल्म है। फिल्म के प्रमुख कलाकारों में जेंडाया देवी एथेना के रूप में, बेनी सफ्डी एगामेम्नन के रूप में, हिमेश पटेल यूरिलोचस के रूप में, मिया गोथ मेलान्थो के रूप में, जिमी गोंजालेस सेफियस के रूप में, लुपिता न्योंगो के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक विल युन ली के किरदार से पर्दा नहीं हटा है। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।विज्ञापनविज्ञापनसबसे विश्वसनीयHindi Newsवेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंमनोरंजन समाचारसे जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसेBollywood News, लाइवटीवी न्यूज़, लेटेस्टHollywood Newsऔरमूवी रिव्युआदि से संबंधितब्रेकिंग न्यूज़।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करेंअमर उजाला हिंदी न्यूज़ APPअपने मोबाइल पर।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

नोलन की'द ओडिसी'का ट्रेलर जारीः मैट डेमन ने वीर ओडिसियस के रूप में अभिनय किया | Achira News