नई दिल्ली:लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ अक्षत रघुवंशी ने डेब्यू किया। 22 साल के अक्षत ऋषभ पंत के आउट होने के बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। उन्होंने आते ही अपनी पहली ही गेंद पर छक्का मार दिया। ऑफ स्पिनर विल जैक्स की आगे फेंकी गेंद को उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से बाउंड्री लाइन से बाहर भेजा।आईपीएल में 11वीं बार हुआ कारनामाअक्षत रघुवंशी आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए रोब क्विनी आईपीएल में अपनी पहली गेंद पर छक्का मारने वाले पहले बल्लेबाज थे। भारतीय खिलाड़ियों ने अनिकेत चौधरी ने सबसे पहले ऐसा किया था। अक्षत से पहले वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपनी पहली गेंद पर छक्का मारने वाले आखिरी बल्लेबाज थे।आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का मारने खिलाड़ीखिलाड़ीटीमरोब क्विनीराजस्थान रॉयल्सकेवोन कूपरराजस्थान रॉयल्सआंद्रे रसेलकोलकाता नाइट राइडर्सकार्लोस ब्रैथवेटदिल्ली डेयरडेविल्सअनिकेत चौधरीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुजावोन सियरलेसकोलकाता नाइट राइडर्ससिद्देश लाडमुंबई इंडियंसमहेश थीक्षणाचेन्नई सुपर किंग्ससमीर रिज़वीचेन्नई सुपर किंग्सवैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्सअक्षत रघुवंशीलखनऊ सुपर जायंट्सबड़ी पारी नहीं खेल पाए अक्षतपहली गेंद पर छक्का मारने के बाद भी अक्षत रघुवंशी कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए। उनके बल्ले से सिर्फ 11 रन ही निकले। अपनी पारी में उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया। मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने अक्षत का विकेट लिया। गेंद अक्षत के बैट और पैड में लगने के बाद गेंदबाज के पास ही चली गई। रघु ने आसान कैच लेकर अक्षत की पारी का अंत कर दिया।अक्षत रघुवंशी ने 2022 में मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था। अपने करियर के पहले ही मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। वह अभी तक 12 फर्स्ट क्लास मैच के साथ ही 17 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं। वह 8 टी20 मैचों में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं। ऑक्शन में एलएसजी ने उन्हें दो करोड़ 20 लाख में खरीदा था।
नवोदित खिलाड़ी अक्षत रघुवंशी ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर शानदार शुरुआत की
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.