नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को हल्की धुंध और ठंडी हवाओं का एहसास हो रहा है। वहीं, पेड़-पौधों और घास पर ओस की बूंदें भी दिखाई देने लगी हैं। मौसम में आए इस बदलाव ने गुलाबी ठंड की दस्तक का अहसास करा दिया है। बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रादेशिक मौसम केंद्र के अनुसार, सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान झांसी में 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में 14.0 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड महसूस हो रही है। वहीं, कुछ जिलों में सुबह के समय हवा में नमी का स्तर 98 प्रतिशत तक दर्ज किया गया। बिहार के 'जंगलराज' की तर्ज पर यूपी में भाजपा का 'गुंडाराज' दांव, सपा के पुराने दौर को मुद्दा बनाने की रणनीति इसके चलते सुबह हल्की सिहरन महसूस हो रही है। आने वाले सात दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। 10 नवंबर तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। यूपी में पंचायत वोटर लिस्ट के सहारे विधानसभा मतदाता सूची में जुड़ेंगे छूटे हुए नाम, चुनाव आयोग ने तैयार किया प्लान
नवंबर से लखनऊ और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.