Achira News Logo
Achira News

नवरात्रि उपवासः सेंधा नमक की अनुमति क्यों है, लेकिन सामान्य नमक निषिद्ध है

Zee News Hindi
नवरात्रि उपवासः सेंधा नमक की अनुमति क्यों है, लेकिन सामान्य नमक निषिद्ध है
Full News
Share:

Chaitra Navratri Vrat 2026 Niyam:नवरात्र के पावन पर्व पर लोग अपनी परंपराओं के अनुसार व्रत रखते हैं. कुछ लोग फलाहार व्रत रखते हैं तो कुछ लोग दिनभर व्रत रखकर शाम की पूजा के बाद कुछ आहार ले लेते हैं. श्रद्धा अनुसार मातारानी की सेवा करते हुए कुछ लोग जलाहार पर ही व्रत रखते हैं. इसी तरह कुछ लोग शाम में सेंधा नमक में बना भोजन करते हैं. ऐसे में यह एक विशेष नियम है कि नवरात्र का व्रत साधारण या सफेद नमक में बनाना या खाना पूरी तरह से वर्जित है लेकिन सेंधा नमक को उपयोग में लाया जाता है. ऐसे में इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि आखिर व्रत में सेंधा नमक खाना क्यों वर्जित नहीं है. इसके पीछे की धार्मिक मान्यताएं और वैज्ञानिक कारण क्या हैं. कैसे यह हमारे स्वास्थ्य और भक्ति दोनों से बड़ी ही गहराई से जुड़ा है. साधारण नमक और सेंधा नमकधार्मिक और स्वास्थ्य कारणों के अनुसार साधारण नमक और सेंधा नमक एक दूसरे से बहुत अलग हैं. साधारण नमक समुद्री होता है जो कई सारे केमिकल प्रक्रियाओं से गुजरता है. यह नमक कई मशीनी प्रक्रियाओं से गुजरता है जिसे व्रत के लिए शुद्ध नहीं माना जाता है. वहीं, सेंधा नमक पूरी तरह प्राकृतिक है जिसे हिमालय की चट्टानों से निकाला जाता है. इसे ‘शुद्ध नमक’ मानकर व्रत के भोजन में उपयोग किया जाता है. सेंधा नमक शुद्ध और सात्विकहिंदू धर्म में व्रत का अर्थ है मन को भगवान की भक्ति में लगाना, सात्विक जीवन जीना और संयमित रहना चाहे वो व्यवहार को लेकर हो या भोजन आदि को लेकर हो. साधारण नमक कृत्रिम माना गया है तो वहीं सेंधा नमक को ‘स्वयं सिद्ध’ और सात्विक कहा गया है. आयुर्वेद के अनुसार, सेंधा नमक से शरीर में शीतलता बनी रहती है और मन शांत रहता है. व्रत में ध्यान आदि करने के लिए शरीर का सात्विक होना जरूरी है ऐसे में जरूरी है कि जो भोजन हम कर रहे हैं वो सात्विक और शुद्ध हों और इसमें सेंधा नमक की भूमिका प्रमुख हो जाती है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सेंधा नमक का उपयोगवैज्ञानिक दृष्टिकोण से अनाज या रोज का भोजन न करने से व्रत के दौरान शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो सकते हैं. वहीं सफेद नमक की अपेक्षा सेंधा नमक में मैग्नीशियम, पोटेशियम व कैल्शियम जैसे मिनरल्स ठीक मात्रा में होते हैं जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं और पाचन क्रिया को भी ठीक रखते हैं. ऐसे में व्रत के भोजन में सेंधा नमक का उपायोग किया जाता है. हालांकि व्रत हो या न हो नमक का उपयोग सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है. (Disclaimer- प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. और पढ़ें-Dream Astrology: पोटली में धन का सपना बार-बार दिख रहा है? जान लें करियर और व्यापार से जुड़े क्या मिल रहे हैं संकेत और पढ़ें-मां दुर्गा के इस प्रभावशाली स्तोत्र का पाठ करना शत्रु का नाश, मिलेगी मानसिक शांति और नजर दोष से मुक्ति!

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Zee News Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

नवरात्रि उपवासः सेंधा नमक की अनुमति क्यों है, लेकिन सामान्य नमक निषिद्ध है | Achira News