Achira News Logo
Achira News

नवरात्रि की समस्याः ए. डी. एम. न्यायिक और रसोइया कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने के बाद अस्पताल में भर्ती

Amar Ujala
नवरात्रि की समस्याः ए. डी. एम. न्यायिक और रसोइया कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने के बाद अस्पताल में भर्ती
Full News
Share:

विस्तारवॉट्सऐप चैनल फॉलो करेंनवरात्र के पावन अवसर पर कुट्टू के आटे का सेवन मुसीबत का सबब बन रहा है। जिले के एडीएम न्यायिक शिब नारायण और उनके कुक सतीश की हालत कुट्टू का आटा खाने की पकौड़ी खाने के बाद बिगड़ गई। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंगोरीपुर गांव से आया था आटाप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एडीएम न्यायिक शिब नारायण और उनके कुक सतीश ने रात में गोरीपुर गांव से पिसा हुआ कुट्टू का आटा मंगवाया था। इसी आटे से बना भोजन करने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट में तेज दर्द, उल्टी और अन्य गंभीर लक्षण दिखने लगे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया है और उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।विज्ञापनविज्ञापनआटे की गुणवत्ता पर उठे सवालइस घटना ने कुट्टू के आटे की गुणवत्ता और उसके वितरण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आटा किस स्रोत से आया और उसमें ऐसी क्या मिलावट थी, जिसने इतनी गंभीर प्रतिक्रिया दी। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या यह किसी विशेष बैच की समस्या थी या किसी बड़े रैकेट का हिस्सा।जांच के आदेश जारीजिला प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द पूरे मामले की तह तक जाएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। खाद्य सुरक्षा विभाग को भी इस संबंध में सतर्क कर दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।कुट्टू के आटे की कचौरी खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमारकुट्टू के आटे की कचौरी खाने से एक ही परिवार के रेलवे कर्मचारी समेत 6 लोग बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

नवरात्रि की समस्याः ए. डी. एम. न्यायिक और रसोइया कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने के बाद अस्पताल में भर्ती | Achira News