एशियाई खेलों में भारत ने शानदार शुरुआत की है। रविवार को भारतीय महिला निशानेबाजों ने दो रजत पदक दिलाए। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल और एमएमए खिलाड़ी सुचिका तारियाल ने महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया। अब सोमवार को भी भारत की झोली में कई पदक आ सकते हैं। सुचिका फाइनल में पहुंचने उतरेंगी, जबकि पुरुष निशानेबाजों से पदक की आस रहेगी। वहीं, मुक्केबाजी स्पर्धा की शुरुआत होगी और तैराकी में पदक आने की उम्मीद रहेगी।
निशानेबाजी और क्रिकेट में रजत पदक के साथ एशियाई खेलों में भारत की शुरुआत
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.