Achira News Logo
Achira News

पी. डी. डी. यू. नगर/इलिया मौसमः ठंड का तापमान और बूंदा-बांदी बेमौसम ठंड लाती है।

Amar Ujala
पी. डी. डी. यू. नगर/इलिया मौसमः ठंड का तापमान और बूंदा-बांदी बेमौसम ठंड लाती है।
Full News
Share:

पीडीडीयू नगर/इलिया। जिले में मंगलवार को पूरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाए रहे और शाम को बूंदाबांदी हुई। वहीं, दिन में 20 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने से ठंड का असर बढ़ गया। वहीं, अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंसुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। धूप न निकलने से और पछुआ हवाएं चलने से लोग ठंड से ठिठुरते रहे। ग्रामीण इलाकों में गलन ज्यादा रही। दिनभर मौसम ऐसे ही बना रहा। शाम को हवा की रफ्तार ज्यादा बढ़ बूंदाबांदी होने लगी। चिकित्सकों ने मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव की सलाह दी है। वहीं, राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बूंदाबांदी हुई है। बुधवार को तापमान में गिरावट हो सकती है।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

पी. डी. डी. यू. नगर/इलिया मौसमः ठंड का तापमान और बूंदा-बांदी बेमौसम ठंड लाती है। | Achira News