Achira News Logo
Achira News

पी. डी. पी. नेता इल्तिजा मुफ्ती पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई करने का आरोप

Aaj Tak
पी. डी. पी. नेता इल्तिजा मुफ्ती पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई करने का आरोप
Full News
Share:

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की नेता और महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती की मुश्किलें बढ़ गई हैं. 4 अगस्त को प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई और मारपीट करने के मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दरअसल 4 अगस्त की शाम इल्तिजा मुफ्ती आर्टिकल 370 की बहाली की मांग को लेकर PDP के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ श्रीनगर के एमए रोड पर विरोध मार्च निकालने की कोशिश कर रही थीं. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. पुलिस के रोके जाने के बाद दोनों पक्षों में बहस हुई और हाथापाई के आरोप लगे. अब श्रीनगर पुलिस ने पूछताछ के लिए इल्तिजा को 7 अगस्त को कोठीबाग पुलिस स्टेशन में पेश होने का समन जारी किया है. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसे इल्तिजा ने खुद फेसबुक पर शेयर किया था. घटना के बाद इल्तिजा मुफ्ती को इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की है. दूसरी ओर, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए श्रीनगर के कोठीबाग पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 63/2026 दर्ज की है. ये एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के कई प्रावधानों के तहत दर्ज की गई है. इल्तिजा मुफ्ती पर धारा 132 (सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), धारा 121 (सरकारी कर्मचारी को काम से रोकने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और धारा 191(2) (दंगा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.