बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार सात मई (गुरुवार) को होगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावाएनडीएके कई बड़े नेता शामिल होंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्रीनीतीश कुमारके अलावा एनडीए घटक दल के प्रमुख नेता भी समारोह के साक्षी बनेंगे। भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रण भेजा गया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद 15 अप्रैल को बिहार में सत्ता की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में उनके अलावा दो उप मुख्यमंत्रीविजय कुमार चौधरीऔर बिजेन्द्र प्रसाद यादव हैं। एनडीए में चल रही चर्चाओं के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में 28 से 30 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या अधिकतम 36 हो सकती है। ऐसे में दो-चार पद खाली रह सकते हैं। बंटवारे में एनडीए घटक दलों के बीच भाजपा और जदयू को 16-16, लोजपा (आर) को दो, रालोमो को एक और हम को एक मंत्री पद मिला है। जदयू से दो मौजूदा उपमुख्यमंत्रियों के बाद अब 12 और मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। दो पद रिक्त रह सकते हैं। भाजपा कोटे से 13-14 मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। एक-दो पद खाली रह सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी पार्टियां तैयारी कर रही हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान एनडीए की एकजुटता दिखे, इसके लिए सभी दलों की ओर से नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाने के इंतजाम किए गए हैं। शहर में लगने वाले बैनर-पोस्टर में पीएम, गृह मंत्री व भाजपा अध्यक्ष के साथ ही पूर्व सीएम नीतीश कुमार, लोजपाआर सुप्रीमो चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा की तस्वीर भी दिखेगी। विधायक, विधान पार्षद के साथ ही एनडीए के पदधारकों के बैठने का विशेष इंतजाम किया गया है।
पीएम मोदी की उपस्थिति में बिहार मंत्रिमंडल का पहला विस्तार
Live Hindustan•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.