केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार (5 नवंबर, 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणियों को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं की तरफ से पीएम मोदी के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वो उनको शोभा नहीं देता है. खरगे जैसे नेता प्रधानमंत्री मोदी के बाप (पिता) को निकालने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो बौखला गए हैं. इसकी वजह यह है कि जनता लगातार कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने से इनकार कर रही है. कांग्रेस पार्टी बार-बार चुनावों में हारी है और इसी की वजह से कांग्रेस के नेता पूरी तरह से बौखला गए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार (5 नवंबर, 2026) को महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली में हिस्सा लिया. इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, ‘इसी हताशा की वजह से कांग्रेस के नेता लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर आघात कर रहे हैं.’ VIDEO | Maharashtra: Addressing the 'Loktantra Bachao, Arajakta Hatao' rally in Nagpur, Union Minister Nitin Gadkari says, "The language being used by Rahul Gandhi and leaders of the Congress party is unbecoming. A leader like Kharge even speaks of invoking the Prime Minister’s father; they have become unhinged. This is because the public has consistently withheld its support from the Congress party; the party has faced repeated defeats, and it is this that has left its leaders frustrated and desperate. Consequently, they are launching attacks on our democratic system and institutions. They are maligning the Election Commission and preventing Parliament from functioning. Parliament is meant for debate and the expression of diverse viewpoints; yet, by repeatedly bringing parliamentary proceedings to a halt, the Congress party has demonstrated that it holds no respect for the institution of Parliament." (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd) उन्होंने कहा, ‘वे चुनाव आयोग को बदनाम कर रहे हैं. संसद की कार्यवाही को चलने नहीं देते हैं, कामकाज होने नहीं देते हैं. संसद बहस के लिए है और अपनी-अपनी बातों को रखने के लिए है, लेकिन बार-बार संसद की कार्यवाही बंद करके कांग्रेस पार्टी ने ये साबित कर दिया है कि उसे संसद जैसी संस्था के प्रति भी कोई सम्मान नहीं है.’ नितिन गडकरी ने कहा, ‘विपक्ष, कांग्रेस और INDI गठबंधन की तरफ से लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लोगों के विश्वास को कमजोर करने और जनता को भ्रमित करने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है. इन सबसे कांग्रेस की हताश और निराश मनस्थिति दिखाई देती है, लेकिन हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर देश की जनता का आशीर्वाद और विश्वास कायम है. विपक्ष के इस झूठ का देश की जनता आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी.’ विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें- Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/ | X: https://x.com/Vijaybitthal99
पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर भड़के नितिन गड़करी
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.