प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आने वाले हैं. इसको लेकर एनडीए के नेता तैयारी में जुट गए हैं. आज (गुरुवार) मुख्यमंत्री आवास पर सीएम सम्राट चौधरी ने बैठक की. बैठक में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री का बिहार दौरा 21 नवंबर को है. 20 नवंबर को बिहार में मौजूदा एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा हो रहा है. इसी मौके पर 21 नवंबर को प्रधानमंत्री बिहार आएंगे. सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई एनडीए बैठक में प्रधानमंत्री के बिहार दौरे की समीक्षा की गई. इसके अलावा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ' आंदोलन की भी समीक्षा की गई. बैठक के बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे की समीक्षा हुई है. इसके अलावा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ' आंदोलन की भी समीक्षा हुई है. एमएलसी चुनाव के बाद बीजेपी और जेडीयू के रिश्ते पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा गठबंधन फेविकोल की जोड़ की तरह मजबूत है. उधर, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में मौजूद एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं. हम लोगों ने उनके बिहार दौरे की तैयारी की समीक्षा की है. उमेश सिंह कुशवाहा ने भी संजय सरावगी की बातों को दोहराया. बीजेपी और जेडीयू के रिश्ते को फेविकोल वाला मजबूत जोड़ बताया. उन्होंने एमएलसी चुनाव के प्रदर्शन को लेकर कहा कि हमने हार के कारणों की समीक्षा पार्टी के अंदर की है. रणनीति का खुलासा हम मीडिया के सामने नहीं करेंगे. आर्यन आनंद एबीपी न्यूज़ में बतौर रिपोर्टर काम कर रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना में होने राजनीतिक गतिविधियों के साथ अन्य हलचलों पर लगातार नजरें रखते हैं. आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में पॉलिटिकल कैंपेनिंग टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़े. आर्यन आनंद ने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हरियाणा से BMC और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा किया है. फेसबुक- https://www.facebook.com/share/19cyjN7pLc/ | इंस्टाग्राम- https://www.facebook.com/share/19cyjN7pLc/ | एक्स- https://x.com/The_AryanAnand | मेल आईडी- aryana@abpnetwork.com
पीएम मोदी बिहार के दौरे पर, एनडीए नेता उनके आगमन की तैयारी कर रहे हैं
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.