Achira News Logo
Achira News

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेतन और मैच शुल्क बढ़ाने के साथ नया केंद्रीय अनुबंध पेश किया

ABP News
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेतन और मैच शुल्क बढ़ाने के साथ नया केंद्रीय अनुबंध पेश किया
Full News
Share:

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से खिलाड़ियों की सैलरी और मैच की फीस तैयार की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के खिलाड़ियों की मैच फीस लगभग दोगुनी हो सकती है. पाकिस्तानी खिलाड़ी, जो सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. उन खिलाड़ियों की मैच फीस 15 लाख पाकिस्तानी रुपये तक होगी. इससे पहले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के खिलाड़ियों की टेस्ट मैच फीस 8 लाख पाकिस्तानी रुपये मिलती थी. रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तानी हेड कोच माइक हेसन और सरफराज अहमद ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लागू किया है, जिसके तहत पाकिस्तानी खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलता नज़र आ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ए और बी ग्रेड के खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा पैसा मिलेगा. मैच फीस के सिवा इन खिलाड़ियों को 5 मिलियन करोड़ पाकिस्तानी रुपये का मंथली रिटेनर भी मिलेगा. सूत्रों की मानें तो पीसीबी ने आईसीसी और एशिया कप प्रतियोगिताओं में जीत के लिए, नए बोनस भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जोड़े हैं. ICC WOMENS WORLD CUP: स्टार स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल आखिर क्यों हुई टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, असल वजह जानिए आईसीसी प्रतियोगिता जीतने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उनकी मैच फीस का 500 फीसदी बोनस मिलेगा. वहीं, एशियाई कप की प्रतियोगिता जीतने पर 300 फीसदी बोनस पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मिलेगा. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में सी कैटेगिरी में आने वाले खिलाड़ियों को, जो सिर्फ टी20 और फ्रेंचाइजी क्रिकेट ही खेलते हैं. उन सभी खिलाड़ियों को हर महीने 1.5 मिलियन पाकिस्तानी रुपये तक मंथली रिटेनर दिया जाएगा. वहीं, बी कैटेगिरी के खिलाड़ियों को 1.8 मिलियन तक रिटेनर मिलेगा. फिलहाल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अभी तक ये नहीं बताया है कि कितने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा. पाकिस्तानी टेस्ट खिलाड़ियों को - 4.8 करोड़ PKR (1.62 करोड़ भारतीय रुपये) पाकिस्तानी टेस्ट और वनडे खिलाड़ियों को - 6 करोड़ PKR (2 करोड़ भारतीय रुपये) पाकिस्तानी वनडे और टी20 खिलाड़ियों को - 2.16 PKR (73 लाख भारतीय रुपये) पाकिस्तानी टी20 और लीग खिलाड़ियों को - 1.18 PKR (40 लाख भारतीय रुपये) पाकिस्तानी खिलाड़ियों की टेस्ट मैच फीस - 15 लाख PKR (5 लाख भारतीय रुपये) पाकिस्तानी खिलाड़ियों की वनडे मैच फीस - 7.5 लाख PKR (2.54 लाख भारतीय रुपये) पाकिस्तानी खिलाड़ियों की टी20 मैच फीस - 5 लाख PKR (1.6 लाख भारतीय रुपये) ICC Women's T20 World Cup 2026: मंधाना के पास मिताली राज को पछाड़ने का सुनहरा मौका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बस इतने रन बनाते ही रच देंगी इतिहास

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.