Achira News Logo
Achira News

पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने टी20 विश्व कप में भारत के साथ नहीं खेलने के पी. सी. बी. के फैसले का समर्थन किया

NDTV India
पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने टी20 विश्व कप में भारत के साथ नहीं खेलने के पी. सी. बी. के फैसले का समर्थन किया
Full News
Share:

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल नेइंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की आलोचना की है, जिसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने के अपने फैसले पर फिर से विचार करने को कहा है. रविवार को पाकिस्तानी सरकार ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी, लेकिन वह भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैदान पर नहीं उतरेगी. पाकिस्तानी सरकार के इस फैसले की जानकारी पीसीबी ने आईसीसी को नहीं दी है. लेकिन आईसीसी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वह स्थिति से अवगत है.पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक ICC को भारत के साथ मैच नहीं खेलने के फैसले के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने PCB से इस फैसले पर कायम रहने की वकालत की है.कामरान अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल 'गेम प्लान' पर कहा,"PCB को पीछे नहीं हटना चाहिए. ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से भारत के साथ मैच का बॉयकॉट करने के अपने रुख पर फिर से सोचने को कहा है. जब एशिया कप हाइब्रिड मॉडल में हुआ था, तब क्या ICC सो रहा था? जब भारत ने कहा था कि वह पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेलेगा और सिर्फ न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा, तब क्या ICC सो रहा था? दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बावजूद पाकिस्तान कितनी बार भारत में खेला है? मैं खुद गया हूं. ICC को इन बातों के बारे में तीन साल पहले सोचना चाहिए था."अकमल ने आगे कहा,"दोनों देशों ने सालों से कोई बाइलेटरल सीरीज़ नहीं खेली है. क्या वह भी पॉलिटिक्स नहीं थी? क्या ICC को तब पॉलिटिक्स खत्म करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए था? PCB के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे हमने हाइब्रिड मॉडल में खेलने के भारत के फैसले का सम्मान किया था. बात इतनी ज़्यादा बढ़ गई थी. एशिया कप में, उन्होंने हमारे खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया, फिर ट्रॉफी लेने से मना कर दिया (ACC चीफ मोहसिन नकवी से). उन्होंने हमारा अपमान किया था."पाकिस्तान सरकार द्वारा एक ट्वीट के ज़रिए यह ऐलान करने के बाद कि वे भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को मैच नहीं खेलेंगे, ICC ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि उन्हें PCB से इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली है.ICC के बयान में कहा गया है,"जब तक ICC को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से ऑफिशियल जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक चुनिंदा हिस्सेदारी वाली यह स्थिति एक ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट के मूल सिद्धांत से मेल नहीं खाती, जहां सभी क्वालिफाइड टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार बराबर शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है.""ICC को उम्मीद है कि PCB अपने देश में क्रिकेट पर होने वाले अहम और लंबे समय तक चलने वाले असर पर विचार करेगा, क्योंकि इससे ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद एक सदस्य और फ़ायदेमंद हिस्सा है... ICC को उम्मीद है कि PCB एक ऐसा समाधान ढूंढेगा जो सभी स्टेकहोल्डर्स के हितों की रक्षा करे."यह भी पढ़ें:बांग्लादेश चुनाव से जुड़ा है पाकिस्तान का वर्ल्ड कप ड्रामा? रिपोर्ट में दावा- '12 फरवरी के बाद यू-टर्न'यह भी पढ़ें:T20 World Cup: 'किसी कमज़ोर टीम को हरा रहे...' पाकिस्तान के भारत से ना खेलने पर संजय मांजरेकर ने दिखाया आईना

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: NDTV India

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने टी20 विश्व कप में भारत के साथ नहीं खेलने के पी. सी. बी. के फैसले का समर्थन किया | Achira News